नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद अब विधान परिषद (UP MLC Chunav 2022) चुनावों की हलचल तेज हो गई है। यूपी में 9 अप्रैल को विधान परिषद के चुनाव होंगे और 12 अप्रैल को नतीजे घोषित होंगे। विधानसभा और विधान परिषद चुनावों में क्या अंतर होता है? इन दोनों सदनों के सदस्यों को क्या कहकर बुलाया जाता है? MLA और MLC में क्या फर्क होता है? दोनों का कार्यकाल कितना होता है, दोनों पर क्या-क्या जिम्मेदारियां होती है? ऐसे कई प्रश्न हमारे जेहन में तब आते हैं, जब हम विधान परिषद के चुनावों के बारे में पढ़ते हैं। इन दोनों के बीच के फर्क को हम इस एक्सप्लेनर के जरिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों के बीच का बुनियादी अंतर समझिए सिर्फ 6 राज्यों में है विधानपरिषद देश के सभी राज्यों में जहां विधानसभा का अस्तित्व है। वहीं दूसरी ओर विधान परिषद देश के 6 राज्यों में ही है। जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल है। कैसे चुने जाते हैं विधान परिषद के सदस्य MLA का पूरा फुलफॉर्म Member of Legislative Assembly होता है। वहीं एमएलसी का फुल फॉर्म Member ...
मैंने क्या पाया है दुनिया से कभी सोचा नहीं ।सोचता ये हूं कि मैं दुनिया को क्या दे जाऊंगा।। एस ए बेताब संपादक "बेताब समाचार एक्सप्रेस" हिंदी मासिक पत्रिका एवं यू टयूब चैनल