सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

यूपी में आसन्न मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, कई बड़े चेहरों के विभाग बदलने के संकेत

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक जातीय संतुलन साधने की तैयारी, 5–7 नए मंत्रियों की एंट्री संभव; कुछ मंत्रियों की भूमिका संगठन में भी तय हो सकती है लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है। यह बदलाव बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अगले दिन यानी सोमवार या मंगलवार को किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित फेरबदल को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और कई बड़े नेताओं के विभागों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस बार का मंत्रिमंडल विस्तार केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि इसमें राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने की बड़ी रणनीति नज़र आएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर बिरादरी को साधने के लिए बड़े प्रतिनिधित्व की तैयारी की जा रही है, जबकि पूर्वांचल में दो ओबीसी चेहरों को सशक्त भूमिका देकर संतुलन बनाने की कोशिश होगी। बताया जा रहा है कि दो मौजूदा मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे सरकार और संग...
हाल की पोस्ट

बदायूं में आजाद समाज पार्टी काशीराम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर जोर

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  गुड्डू लॉन में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, कई नेताओं ने थामा पार्टी का दामन बदायूं। जनपद बदायूं में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुड्डू लॉन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान पार्टी को उस समय और मजबूती मिली जब समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता ग्रहण की। नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं का पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली मंडल प्रभारी अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश संगठन सचिव एवं बरेली मंडल मुख...

एडवोकेट जितेंद्र पांचाल के तहसील स्तिथ प्रतिष्ठान पर विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र पांचाल के तहसील स्तिथ प्रतिष्ठान पर विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया गया l जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह त्यागी ने की जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने किया l      कार्यक्रम का प्राम्भ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर दीप जलाकर किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव भाटी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि "विश्वकर्मा समाज का इतिहास बहुत गौरव शाली रहा है तथा देश के विकास में विश्वकर्मा समाज का बहुत बड़ा योगदान हैं l उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आदि काल के अभियंता थे साथ कला कौशल के प्रणेता भी थे l       अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पंडित माया प्रकाश शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा पूरी दुनिया के आराध्य है तथा इस दुनिया को सुंदर रूप देने का श्रेय उन्हें ही जाता है l  पुरुषोत्तम उपाध्याय दौराला, प्रशांत त्यागी, राकेश कुशव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नगर पालिका कार्यालय मे केक काटकर मनाया गया, पालिका कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। भगवान विश्वकर्मा जयंती, सेवा पखवाड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका कार्यालय में हवन पूजन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। गर्मी सर्दी और भीषण बारिश के बीच शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद कार्यालय में जलकल और निर्माण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजन और हवन किया गया। अभियंताओं और स्टाफ ने यंत्रों का भी पूजन किया। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, ईओ संजीव कुमार, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, एसडीएम श्रद्धा सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी नेता नन्हेंलाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, गुरुभाग सिंह, अमित अग्रवाल, लेखराज भारती सतनाम सिंह, सहित सभ...

सपा ने पीलीभीत क्षेत्र के कस्बा जहानाबाद में पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 127 सदर विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र के कस्बा जहानाबाद में सपा पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता 127 सदर विधानसभा पीलीभीत अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी साहब, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा जी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी जी व सपा प्रदेश सचिव असलम जावेद अंसारी जी एवं कार्यक्रम का संचालन देवनन्दन प्रजापति जी ने किया l सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा जी ने अपने संबोधन में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक गांव में पीडीए जनचर्चा करने के साथ ही अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची को शुद्ध एवं दुरस्त कराने का काम शुरू कर दिया है, उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनःनिरीक्षण (S.I.R) अथवा विशेष पुनिरीक्षण SSR का कार्य शुरू हो  जाएगा, इसके लिए बी एल ए की नियुक्ति फार्म आई डी बी एल ए 2 के लिए निर्धारित फॉर...

"प्रसवोत्तर देखभाल: माँ का साथ सास से ज्यादा कारगर""माँ की गोद में मिलती सुरक्षा, सास की भूमिका पर उठे सवाल"

"प्रसवोत्तर देखभाल: माँ का साथ सास से ज्यादा कारगर" "माँ की गोद में मिलती सुरक्षा, सास की भूमिका पर उठे सवाल" अध्ययन बताते हैं कि प्रसव के बाद महिलाओं की देखभाल करने में सास की तुलना में उनकी अपनी माँ कहीं अधिक सक्रिय और संवेदनशील रहती हैं। लगभग 70 प्रतिशत प्रसूताओं को नानी से बेहतर सहयोग मिला, जबकि मात्र 16 प्रतिशत को सास से सहायता मिली। यह बदलाव संयुक्त परिवारों के टूटने और आधुनिक सोच का परिणाम है। नानी का भावनात्मक जुड़ाव और मातृत्व का अनुभव बेटी के लिए सहारा बनता है। हालांकि सास की भूमिका कमजोर पड़ना पारिवारिक संतुलन के लिए चुनौती है। ज़रूरी है कि माँ और सास दोनों मिलकर जिम्मेदारी निभाएँ। - डॉ. प्रियंका सौरभ भारतीय समाज में परिवार की भूमिका जीवन के हर पड़ाव पर महत्वपूर्ण होती है। जब घर में नया जीवन जन्म लेता है, तब यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।  प्रसव एक ऐसा समय है जब महिला शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कमजोर होती है। उसे सिर्फ चिकित्सकीय सहायता ही नहीं, बल्कि गहरे स्तर पर देखभाल, सहारा और संवेदनशीलता की ज़रूरत होती है। परंपरागत रूप से यह जिम्मेदार...

"पानी से नहीं, नीतियों से हारी ज़िंदगी"बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना?

हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्य बार-बार बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं, लेकिन हर बार नुकसान झेलने के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नज़र नहीं आती। 2023 की बाढ़ के बाद भी करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नदियों की सफाई, नालों की निकासी और जल प्रबंधन की योजनाएं अधूरी पड़ी रहीं। नतीजा यह कि 2025 में एक बार फिर लाखों किसान अपनी मेहनत की फसल डूबते देख मजबूर हुए। सवाल यह है कि जब बाढ़ का खतरा बार-बार दस्तक देता है तो हमारी नीतियां क्यों स्थायी हल नहीं तलाश पातीं? - डॉ सत्यवान सौरभ हरियाणा में 2025 की बाढ़ कोई अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा नहीं थी। यह वही त्रासदी है, जिसकी पुनरावृत्ति राज्य 1978, 1988, 1995, 2010 और हाल ही में 2023 में झेल चुका है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। केवल पिछले दो वर्षों में 657 करोड़ रुपये बाढ़ प्रबंधन पर खर्च किए गए, फिर भी इक्कीस जिलों के सैकड़ों गांव पानी में डूबे रहे, साढ़े चार लाख से अधिक किसानों की छब्बीस लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई, हजारों परिवार बेघर हो गए और तेरह लोगों की जान चली गई। हर बार यह सवाल उठता है कि आखिर सरकारें और तंत्र क्यों एक ही गलत...