रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक जातीय संतुलन साधने की तैयारी, 5–7 नए मंत्रियों की एंट्री संभव; कुछ मंत्रियों की भूमिका संगठन में भी तय हो सकती है लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है। यह बदलाव बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अगले दिन यानी सोमवार या मंगलवार को किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित फेरबदल को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और कई बड़े नेताओं के विभागों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस बार का मंत्रिमंडल विस्तार केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि इसमें राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने की बड़ी रणनीति नज़र आएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर बिरादरी को साधने के लिए बड़े प्रतिनिधित्व की तैयारी की जा रही है, जबकि पूर्वांचल में दो ओबीसी चेहरों को सशक्त भूमिका देकर संतुलन बनाने की कोशिश होगी। बताया जा रहा है कि दो मौजूदा मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे सरकार और संग...
मैंने क्या पाया है दुनिया से कभी सोचा नहीं ।सोचता ये हूं कि मैं दुनिया को क्या दे जाऊंगा।। एस ए बेताब संपादक "बेताब समाचार एक्सप्रेस" हिंदी मासिक पत्रिका एवं यू टयूब चैनल