सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"जिसकी लाठी उसकी भैंस"

"जिसकी लाठी उसकी भैंस"


 यह तो पहले से होताआया है

 बहुत इंतजार के बाद बाबरी मस्जिद का फैसला आ गया। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना ही दिया। सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम है अब फैसला जो भी आए आप उससे संतुष्ट हो या असंतुष्ट हो इसके बाद भारत में कोई दूसरी अदालत नहीं । सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानना होगा ।जब फैसला नहीं आया था तो कुछ लोग जो यह कहते थे कि वह सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं मानेंगे । फैसला आने से पूर्व  कुछ लोग एक माहौल तैयार करने में लग गए । यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी आए हम सबको सद्भाव बनाए रखना है । प्यार मोहब्बत से रहना है ,किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करना है ।जगह-जगह शांति मीटिंग  होने लगी और जो शांति के लिए प्रशासन के कहने पर काम करते हैं वह सब लोग उसमें लग गए। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। दंगा फसाद रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बिल्कुल शांति है ,बराबर शांति बनी हुई है, जैसी धारा 370 को कश्मीर में हटाए जाने के बाद शांति बनी हुई है ।वहा भी धारा 370 हटने के बाद लोग शांति से रह रहे हैं और अब वहां विकास की गंगा बहेगी। उत्तर प्रदेश में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि का निर्णय आने के बाद लोगों में कुछ परिवर्तन आए ,ऐसा लोग कह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद अब भारत के मुसलमान भी शांति से अपना जीवन गुजार रहे हैं ।कुछ लोग कह रहे हैं कि अदालत का फैसला बहुत अच्छा आया है। मैंने टीवी डिबेट पर इस फैसले के बारे में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सैयद यासिर जिलानी जैसे लोगों को देखा जो बहुत खुश नजर आए । वैसे निराश तो किसी को भी नहीं देखा गया। ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो हमेशा बाबा साहब के संविधान की बात करते हैं, उन्होंने इस फैसले के बाद एक बार फिर संविधान की बात ही करी । जो कुछ लोगों को बुरी लग गई । कुछ लोग इसे संविधान का राग अलापना भी कह रहे हैं । (मैं उनकी बात से सहमत नहीं हूं )
भारत के गांव के एक कम पढ़े-लिखे बुजुर्ग से हमने बात की उन्होंने कुछ इस तरह अपने अल्फाज ब्यान किए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में।
" सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत बढ़िया है ।थोड़ा और कुरेदा तो उन्होंने कहा
"यह तो पहले से होता आया है !
जब हमने पूछा क्या होता आया है ? तो उन्होंने कहा कि "सब जानते हैं ,
"हम तो नहीं जानते हैं ! तो उन्होंने कहा
" बाबू तुम पढ़े-लिखे हो हम क्या जाने कानून की बात। हमने कहा "बाबा किस बात की और आपका इशारा है। तो उन्होंने कहा कि
"बेटा मेरी एक बात याद रखना जीवन में,हमने भी जमीन का एक मुकदमा लड़ा था ।
हमने पूछा "बाबा क्या आप की जमीन मिल गयी।  वह बोले
" बेटा जमीन तो नहीं मिली हमने इंसाफ पाने की खातिर अपना घेर (पशुओ का बाडा) भी भेज दिया, उस मुकदमे में।
" तो फिर क्या बाबा तुम्हारी जमीन मिली तुम्हें ?
"जमीन तो मिलनी ही नहीं थी। बाबा ने कहा
 हमने कहा "बाबा फिर मुकदमा क्यों लड़ा?
 तो उन्होंने कहा कि "दो पैसे की हंडिया गई, कुत्ते की जात, पहचानी गई
"हम आपकी पहली नहीं समझे बाबा । बाबा ने कहा "अपने बड़ों से जाकर पूछना ,गांव में रहने वाला कोई भी आपको इस पहेली का जवाब दे देगा।
हमने बाबा से पूछा "आप की जमीन क्या वास्तव में आप की थी?
 बाबा बोले "सौ पर्सेंट सारे जमाने को पता है ।
"तो फिर आप की जमीन कैसे छीन ली गई ।
बाबा ने कहा "ताकत के बल पर ! हमने कानून का सहारा लिया और कानून के पचड़े का हमें पता नहीं था कि कानून भी ताकतवर के साथ है । इस दौरान मेरे परिवार के 4 लोग मारे जा चुके हैं ।
"तो बाबा समझौता कर लेते हमने कहा ,बाबा बोले
"हमने कई बार सोचा कि फैसला करें! लेकिन जमीन छीनने वाला मुठ मर्द था। कभी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ ।
मेरे चार बेटे मारे गए हां एक बेटा उसका भी मारा गया। खून खराबा हो चुका । अब दोनों परिवार कुछ सालों से शांत है ।
"बाबा क्या जमीन का फैसला आ गया। तो बाबा बोले "सबसे बड़ी अदालत से नीचे वाली अदालत से आया है। हमने अपील कर रखी है ।
बाबा फैसला क्या आया है?
"हमारी जमीन जो उसने कब्जा रखी है वह उसे दे दी कोर्ट   ने। यह फैसला आया है तो बाबा अब आपको क्या उम्मीद है?
 बाबा बोले सुप्रीम कोर्ट का फैसला देख कर मुझे अपने दादा की बात याद आ रही है ।
हमने पूछा "बाबा क्या बात याद आ रही है, तो बोले मेरे दादा मुझे लाठी चलाना सिखाते थे, और मेरे दादा लाठी चलाने में बहुत निपुण थे। वह बताते थे कि बेटा लाठी चलाना सीख लो, बुरे वक्त में काम आती है। और बाबा ने एक मिसाल दी "जिसकी लाठी उसकी भैंस " और यह पहले से होताआया है।
 प्रस्तुति एस ए बेताब संपादक https://youtu.be/cZyPblXv6qQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...