बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*
मुरादाबाद : ग्राम रानी नागल मुरादाबाद में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच द्वारा आयोजित पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चे के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष व अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि कि केंद्र मे मोदी की सरकार के शानदार 9 वर्ष उपलब्धियों भरे 9 वर्ष, इन 9 वर्षों ने इस देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। 2014 से पहले देश मे अराजकता का माहौल था आय दिन दंगे होते थे, डर का माहौल था भय का माहौल था। लेकिन 2014 मे मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी मे हिम्मत नही हैं कोई दंगा कर दे या आतंकी घटना को अंजाम दे दे। उत्तर प्रदेश मे 2017 से पहले जंगलराज था 2017 के बाद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब कानून का राज है।
उत्तर प्रदेश जैसी कानून व्यवस्था कहीं नही है गुंडे अब खुद गले मे तख्ती डालकर थाने मे जाकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश मे अब सुकून का और अमन चैन का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के शानदार 9 वर्षों मे अल्पसंख्यक समाज का तीव्र गति के साथ विकास हुआ है मोदी जी ने किसी धर्म देखकर योजनाओं का लाभ नही दिया बल्कि उसी गरीबी देखकर योजनाओं का लाभ दिया है। 
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें