सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज़मगढ़ के गंधुवई में हुए पुलिसिया उत्पीड़न पर रिहाई मंच ने जारी की रिपोर्ट, पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 लखनऊ/आजमगढ़ 12 सितंबर 2021। आज़मगढ़ में निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव की नट बस्ती में उस समय कोहराम मच गया जब निज़ामाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घरों में घुस-घुस कर महिलाओं, बच्चों को घसीटना और पीटना शुरू कर दिया। 5 सितंबर की दोपहर में घटित होने वाली इस घटना के तथ्यों को जानने के लिए रिहाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंच महासचिव राजीव यादव के नेतृत्व में बंधुवई का दौरा किया। ग्रामीणों, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं, बताया कि पुलिस की लाठी से करीब 35 लोग घायल हुए जिसमें 18 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं।ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में दो पक्षों में आपस में झगड़ा हुआ। एक पक्ष ने पुलिस को फोन कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती दोनों पक्ष आपस में पथराव करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही पहले पथराव का वीडियो बनाया। पुलिस को देख कर पथराव बंद हो गया। उसके बाद पुलिस ने अंधाधुंध लाठी भांजना शुरू कर दिया। पुरूष गांव में कम थे और जो थे भी उनमें से कुछ को लाठियां लगीं तो वे गांव छोड़ कर भाग गए। पुलिसिया तांडव का सबसे अधिक शिकार महिलाएं, बच्चे हुए।

गोरकी की आयु लगभग 30 वर्ष होगी। उसके सिर में पट्टी बंधी थी। उसने बताया कि उसके घर में घुसकर पुलिस वाले ने बिना कुछ पूछे सिर पर लाठी मारी जिससे उसका सिर फट गया। उसने आरोप लगाया कि उस हालत में भी पुलिस वाले ने उसके सीने पर हाथ डाला।शहनवाज़ की बहन नाजमा ने बताया कि पुलिस वालों ने पहले उसका मुंह दबाया और बदन पर कई लाठियां बरसायीं। फरीदा करीब चार–पांच महीने की गर्भवती है। उसके ससुर किताबू ने बताया कि झगड़ा किसी और का था इसलिए वे निश्चिंत थे। लेकिन पुलिस वालों ने उसकी तरफ दोड़ लगाई। पहले किताबू के पैरों और शरीर पर लाठी मारी उसके बाद फरीदा के पेट पर चोट मारी। किताबू ने बताया कि उसकी बहू को खून आना शुरू हो गया था। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था जहां से डाक्टरों ने उसे चिकित्सीय जांच में भेज दिया।असमां अपने घर की तरफ भागी। अभी वह घर में प्रवेश भी नहीं कर पाई थी कि एक पुलिस वाले ने उसका बाल पकड़ कर घसीट लिया, पिटाई की और गाली देते हुए कि “दूसरों से धंधा करवाती हो और हमको देखकर घर में भागती हो”। आरफा अभी नाबालिग है। उसने एक मूछ वाले पुलिस कर्मी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसने उसे लाठी मारी थी। शबाना अभी कम उम्र है। उसने बताया कि पुलिस वालों ने उसे घसीट कर कपड़े फाड़ दिए और पुलिस वाले “अपने साथ बुरा काम करने के लिए कह रहे थे”। परवीना को पैरों में और चनरमा के पैर और कूल्हें में चोटें आयीं। जब महिलाओं से पूछा गया कि लाठियां भांजने वाली महिला पुलिस कर्मी थीं तो उन्होंने बताया कि महिला नहीं बल्कि पुरूष पुलिस कर्मियों ने उन्हें लाठियों से पीटा था।

हारिस की आयु करीब 12 साल होगी। उसका कहना था कि उसे पटक पर पैरों से पेट में मारा जिसकी वजह से वह पेशाब नहीं कर पा रहा है। दस साल का हंज़ला खेत की तरफ से आ रहा था। उसे नहीं लगता था कि पुलिस वाले उसे भी पीट देंगे। उसने बताया कि एक पुलिस वाले ने दौड़ा कर पीछे से एक लाठी मारी और वह गिर पड़ा। पिटाई के बाद पुलिस वाले गांव के कई लोगों को थाने ले गए थे। गांव की महिलाओं और अन्य लोगों ने फरिहा चौराहे पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि पकड़े गए लोगों को तो पुलिस वालों ने छोड़ दिया लेकिन गांव में झगड़े को लेकर पुलिस वालों ने यह कार्रवाई की थी, जिसकी अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी, पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली।  उक्त सभी पीड़ितों में से किसी का सम्बंध झगड़ा करने वाले पक्षों से नहीं था। ग्रामवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस वाले जाते समय दो बकरियां और कुछ मुर्गियां भी उठा ले गए। गांव के लोग शिक्षित और जागरूक नहीं हैं। घटना के तीसरे दिन भी न तो घायलों की चिकित्सीय जांच हुई थी और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।  6 सदस्यीय रिहाई मंच प्रतिनिधमंडल में महासचिव राजीव यादव के अलावा मसीहुद्दीन संजरी, विनोद यादव, इमरान अहमद, अवधेश यादव, हीरालाल शामिल थे।द्वारा-राजीव यादव महासचिव, रिहाई मंच

9452800752

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...