सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*6 दिसम्बर की बात 7 दिसम्बर को*


*-----6--------6----------6--------6-----*

6 दिसम्बर 1992 हिन्दुस्तान की तारीख का वो सियाह दिन है जब इस मुल्क में इस अदलिया और कवानीन के सामने ही इस मुल्क की जम्हूरियत का कत्ल किया गया तारीख ने देखा कि इक्तिदार पर बैठे इंसाफ-ओ-अमन की दुहाई देने वालों ने किस तरह बाबरी मस्जिद को शहीद किया और अदालत में बैठे इन्साफ के अलमबरदार उसकी शहादत का तमाशा देखते रहे | लेकिन इस दिन मुसलमानों में एक अजब जज्बा-ए-दीन बेदार हुआ है , मुसलमान  6 दिसम्बर को यौम-ए-सियाह (काला दिन)के नाम से मनाएंगे और आह-ओ-जारी करेंगे।

मैं तस्लीम करता हूँ कि बाबरी मस्जिद की शहादत और उसकी अजमत का दर्द जो हमारे दिलों में उठता है वो यकीनन बेहतर है लेकिन सवाल ये है कि ये दर्द ये आहो-फुगाँ ये गम ये तदबीरें सिर्फ 6 दिसम्बर को ही क्यूँ ?

कभी सोचियेगा कि इन मसाजिदों की अजमत और गम-ए-हकीकी भी हमारे दिलों में हैं की नहीं ,

ये कैसा दर्द है हमारे दिलों में कि एक मस्जिद की शहादत पर हमें तकलीफ होती है हम उसकी शहादत पर जारो-कत्तार आँसू बहाते है लेकिन जब इसी मस्जिद से सदा-ए-हक बुलंद होती है तो हम उसकी जानिब जाना भी पसंद नहीं करते क्या यही हमारा जज्बा-ए-दीनहै ?

कुफ्र और ईमान के बीच फर्क पैदा करने वाली चीज़ नमाज़ है, जिसने नमाज़ को छोड़ा उसने अपने दीन को ढा दिया, नमाज़ दीन का सतून है अब जिसे अपनी नमाज़ो की ही फिक्र नहीं वह काला और लाल कोई सा भी दिन मनाले सब से मक़सद और बे मायने हैं। 

शहादत ईमान को जिन्दा करने के लिए होती है उन्होंने तुम्हारी एक मस्जिद शहीद की थी तुम हजार मस्जिद बनाने का अज्म करते उन्हें आबाद करने का अज्म करते लेकिन तुमने भी तो मस्जिदों को शहीद करने का जिम्मा उठा लिया है। अगर वाकई तड़प और फिक्र है तो आज और अभी से फिक्र लो इस बात की कि अब एक भी नमाज़ न छूटेगी और दीन पर मुकम्मल अमल होगा।

कल लिखने का वक़्त न मिला इसलिए आज लिख दिया क्यों कि मेरे लिए तो हर दिन 6 दिसम्बर जैसा ही है अगर तुमने अभी भी आंखें न खोली तो आगे और कितने 6 दिसम्बर देखने पड़ जायेगें सोच भी नहीं सकते हो, ज्ञानवापी मस्जिद जो कि बनारस में है उसे तो निशाने पर लिया जा चुका है ।

मुसलमानों के बाद आगे की बात उन गैर मुस्लिम भाईयों के लिए जो कहते हैं कि मुसलमान इस मुल्क में बाबरी को याद कर गड़े मुर्दे उखाड़ते हैं, बाबरी अब इतिहास बन चुकी है, सांप तो निकल गया अब लाठी पीटने से क्या फायदा???

तो ऐसे लोगों को यह नसीहत सबसे पहले उन्हें करनी चाहिए जो ज़ुल्म पर जश्न मना रहे हैं और 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस मना रहे हैं, और गड़े मुर्दे हम नहीं उखाड़ते बल्कि कौन उखाड़ता है सभी जानते हैं, गड़े मुर्दे उखाड़ने का नतीजा ही बाबरी की शहादत है और गड़े मुर्दे उखाड़ने की लिस्ट में ज्ञानवापी चल रही है, तुम बिना सबूत के मुगलों को ग़लत ठहराकर उसकी गलती आज के मुसलमानों पर थोपते हो और नसीहत हमें करते हो कि गड़े मुर्दे हम उखाड़ते हैं।

दूसरी बात किसी ऐतिहासिक घटना को बार-बार याद करने का मतलब ज़रूरी नहीं कि उस घटना का बदला लेना ही हो। इसके दो अहम मक़सद हैं। एक तो ये कि ज़ालिम कभी भी हाई मोरल ग्राउंड न ले पाए। यानी जब भी कोई भेड़िया मुंह में घास खोंसकर शांति पर प्रवचन दे तो उसके सामने उन मज़लूमों की हड्डियां रख दी जाएं, जिन्हें वो निगल चुका है। दूसरा, यह याद रखना है कि ज़ुल्म का असर कितना हुआ है। यानी अगर आप किसी पर जुल्म करने की सोचो तो पहले ये समझ लो ये कितना दुखदाई है यह, कितना अमानवीय है और कितने साल पूरी दुनिया में  ज़िल्लत का सबब बनने वाला है आपके लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...