सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*पसमांदा मुसलमानों का भला करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री

*

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*


तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंन्त्री बनाने को लेकर जुटे पसमांदा मुसलमान

*मोदी सरकार में पसमांदा मुसलमानों को अपनी अहमियत का पता चला : जावेद मलिक*


डबल इंजन सरकार की नीतियों का सीधा लाभ पसमांदा मुस्लिम समाज तक सीधे पहुंच रहा


नौगावा (अमरोहा ) आज़ादी के बाद से अभी तक किसी भी प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों की सुध नहीं ली। नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पसमांदा मुसलमानों के दर्द को समझा। राजनितिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े हुए पसमांदा मुसलमानों को सभी राजनितिक दलों ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। पसमांदा मुसलमानों को उनके हाल पर छोड़ दिया। भाजपा ने ही सच्चे अर्थों में पसमांदा मुसलमानों की हितैषी साबित हुई है। उक्त बातें अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहीं। वह नौगांवा सादात जनपद अमरोहा में आयोजित पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


जावेद मलिक ने रविवार को महेशवरी बैंकट हॉल पर सैंकड़ो की संख्या में आये पसमांदा मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पसमांदा मुसलमान हाशिये पर आप आ चुका था पर जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है तबसे पसमांदा समाज का भरोसा मोदी में और गहरा हुआ है। आजादी के बाद से पिछले सत्तर साल में देश व प्रदेश में कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने


पसमांदा मुस्लिमों को गुमराह किया है। इन दलों ने अपने फायदे के लिए मुस्लिम समाज का भरपूर इस्तेमाल किया है। सिर्फ वोट बटोरने के लिए मुस्लिम समाज को गुमराह किया जाता है। अब सही समय है अपने खोए हुए राजनीतिज्ञ सम्मान को वापस लाने का, पिछड़ेपन को दूर करने का, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव किए सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए पिछड़े मुस्लिम समाज को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है। जावेद मलिक ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को अब किसी विपक्षी दल के बहकावे में नहीं आना है। यह पार्टियां सिर्फ़ गुमराह करके अपने फायदे के लिए सिर्फ मुस्लिम समाज का इस्तेमाल करते हैं और अपनी राजनीतिज्ञ रोटियां सेकते हैं। ये दल कभी भी आपके पिछड़ेपन को दूर नहीं कर सकते हैं। इन दलों को सिर्फ आपकी वोट चाहिए उसके बाद मुस्लिम समाज को भूल जाते हैं। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज को मुफ्त राशन, मुफ्त घर, मुफ्त शौचालय और पाँच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।


जावेद मलिक ने कहा कि आपकी भी ज़िम्मेदारी बनती है कि जिस तरह बिना भेदभाव के सरकार में पसमांदा मुसलमानों को हिस्सेदारी मिली है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिला है। उसी तरह पसमांदा मुस्लिम समाज को भी आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इससे यह सन्देश मोदी तक पहुंचे कि पसमांदा समाज की चिंता अगर आपने की है तो पसमांदा समाज ने भी वोट देकर आपका हक़ अदा किया है। देश का पसमांदा मुसलमान आज मोदी के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। इस मौके पर पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य मदरसा बोर्ड इमरान अहमद  ने भी पसमांदा मुसलमानों के लिए किये गए कार्यों व सरकार कि योजनाओं से अवगत कराया।  सम्मेलन को उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, परवेज़ बख्शी, नईम कस्सर, शारिक ज़िया, मौलाना गुलाम नबी अय्यूब मलिक कय्यूम मलिक आमिर सलीम सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। 

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व पसमांदा मुस्लिम मंच के जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम सैफी ने सभी का आभार व्यक्त किया,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...