सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीलीभीत पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था ने मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया*

 **बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटने का आवाहन

*आरएसएस विभाग प्रचारक ने किया भोज का शुभारंभ*

खिचड़ी भोज में शामिल हुए आरएसएस पदाधिकारी, भाजपा नेता और सैकड़ों श्रद्धालु


पीलीभीत। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की ओर राम खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं, पालिका कर्मियों, भाजपा नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

नगर के पीलीभीत बैंक्विट हॉल में राम खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। राम खिचड़ी सहभोज का आरंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक ने मकर संक्रांति पर्व की महिमा बताई।  इसके अलावा विभाग प्रचारक ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर के सभी मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ सत्संग कीर्तन आदि आयोजित करके प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की जाएगी। घरों में दीप जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कहा कि वह प्रभु श्री राम के इस कार्य में योजनाबद्ध रूप से लग जाए। पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं पार्टी नेताओं को खिचड़ी भोग कराया।


इस अवसर पर विभाग संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार, प्रदीप नवरंग, जिला प्रचारक दुष्यंत चौहान, सोहनवीर, पूर्व सांसद बलराज पासी, पीसीयू अध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूरनपुर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत पकड़िया नौगवां अध्यक्ष पति संतोख संधू, नगर पंचायत मझोला अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ललौरी खेड़ा ब्लॉक


प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा नेता ऋतुराज पासवान, नगर पालिका परिषद पीलीभीत के सभी सभासदगण, संयुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मंत्री गौरव अवस्थी, संजीव मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...