सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आवाज़ दो कहां हो!



" आवाज़ दो कहां हो !"

       .       अब आप सोचोगे कि मैं कोरोना काल में किसे ढूंढ रहा हूं ! ज्ञानी पुरुष अपने अपने हिसाब से कयास लगा रहे होंगे , आत्मनिर्भरता - जी डी पी - अच्छे दिन - नौकरी ,,,! गोली मार भेजे में, असंभव के लिए प्रयास क्यों ? चूल्हे की आग में तीन स्वस्थ आलू डाल दिया है, भुन् जाए तो नमक के साथ खाकर विश्व की गिरती हुई अर्थ व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करूंगा ! पेट भरा हो तो दुनियां के प्रति मै एक दम से जागरूक हो जाता हूं ! ( खाद्य संकट पर चिंता व्यक्त करने के लिए घर में आटे का कनस्टर ज़रूरी है !)
                                                 लेकिन आप ये मत सोच लेना कि आलू नमक का सेवन करने के बाद मै समाजवाद लाने का नुस्खा बताऊंगा ! मै तो कुछ और ढूंढ रहा हूं !दरअसल कल मैंने एक फिल्म देखी, जिसमें गांव में जन्म लेने वाले गरीब हीरो ने पीपल के पेड़ के नीचे वाले सिंगल मास्टर स्कूल में पढ़ाई कर गांव के जमींदार ठाकुर और सूदखोर लाला की लंका फूंक दिया ! साथ ही जमींदार की इकलौती कन्या से शादी कर साम्यवाद की झोपड़ी से पूंजीवाद के स्वीमिंग पूल में छलांग लगा दी! ( रिंद के रिंद रहे - हाथ से जन्नत ना गई !)
     बस तभी से गांव के प्रति मेरा नज़रिया  ही बदल गया, और मै देश के नक्शे में वो गांव ढूंढ रहा हूं जो हिंदी फिल्मों में जब तब दिखाया जाता है! अहा, क्या लाजवाब गांव है ! गांव का पनघट और पनघट पे गोरी ! ( इसी गोरी के चलते दर्शक जमींदार और लाला को भी ढाई घंटे सहन कर लेते हैं!) गोरी अचानक घाट से पानी में उतर जाती है और अपनी दर्जन भर निठल्ली सहेलियों के साथ पानी में कबड्डी खेलने लगती है ! ( दर्शकों का दिल हलक में अटका हुआ है।)
  मैं उसी गांव को ढूंढ रहा हूं, जहां गरीब हीरो को जमींदार के अलावा किसी और की बेटी से इश्क ही नहीं होता ! हालांकि उसकी माता जी को  कोविड 19से भी भयानक खांसने की बीमारी है,! हीरो के बचपन में जब उसकी माता जी  खांसती थीं तो मुझे भी यकीन था कि हीरो बड़ा होकर खांसी की दवा ज़रूर लाएगा ! मगर विधवा माता जी का दुर्भाग्य देखिए कि हीरो दवा की जगह इश्क पर फोकस किये बैठा है ! अब ऐसे गैर ज़िम्मेदार, नालायक और निकम्मे हीरो को जमीदार कैसे अपनी बेटी दे दे ! 
   विचित्र गांव है! गेहूं की खड़ी फसल में हीरो हिरोइन गाना गाते हुए इश्क कर रहे हैं और कोई किसान ऑब्जेक्शन भी नहीं करता ! पीपल के नीचे स्कूल चलाने वाले गांधी वादी टीचर जाने किस ग्रह से आए हैं , मैंने उन्हें किसी फिल्म में फीस मांगते या खाना खाते नहीं देखा, फिर भी चेहरे पर आत्म निर्भरता वाली लाली है ! किस जिले में है भैया ये गांव जहां इश्क करना इतना आसान है ! हमारे यूपी के गाओं में किसान अपने नवविवाहित बेटे को भी दिन में  घर के अंदर "इश्क" नही करने देते !
               उस गांव का यारो क्या कहना , जहां सदियों से एक बांध तामीर हो रहा है मगर आजतक बन नहीं पाया ! पता नहीं किसे ठेका दिया है! हर कोई बांध की ओर भागता है, क्योंकि बांध खुड़कशी के लिए बड़ा पोटेंशियल है !  
      ऐसे बांध शायद भविष्य में बहुत सारे बनवाने पड़ें !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...