सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुंदर नगरी में चमन एस्टेट तोड़ा गया


https://youtu.be/NKEMgey6ncg
 लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में 

तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में 

बशीर बद्र साहब ने यह शेर उस वक्त लिखा था जब मेरठ दंगों में उनका घर दंगाइयों द्वारा जला दिया गया था । घर जलाने, घर तोड़ने, घर को बर्बाद करने के दर्द को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।  जिस इंसान का घर टूटता है चोट उसके दिल पर लगती है।  दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में ब्लॉक f-2/  F1 में चमन एस्टेट को सरकार द्वारा एक बार फिर तोड़ दिया गया है। इस बारे में क्या कहना है शासन और प्रशासन का।  दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं कि यहां पर सब के सहयोग से एक मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। जिन लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनाए थे उनके घरों से टूटने से उनके सर  से छत चली गई है लोग बेघर हो गए हैं । जमीन का विवाद काफी पुराना है। कोर्ट कचहरी का चक्कर रोजमर्रा के खाने, कमाने वाले क्या जाने । सरकार कहती है कि जमीन  उसकी है चौधरी शेर नबी चमन कहते हैं कि  जमीन उनकी है। और वह कई दशकों से इस पर काबिज है।

 हम ज्यादा पचड़े में न पड़ते हुए एक सवाल करना चाहते हैं कि सरकार की ऐसी स्पष्ट नीति क्यों नहीं है कि उसकी जमीन पर कब्जा ना हो ,या सरकार किसी की जमीन पर कब्जा ना करें । लोग जब आशियाना बनाएं तो उन्हें सरकार स्पष्ट करें कि गलत  जमीन पर बैनामा नहीं होगा । सरकार जो सही जमीन है उसी का बैनामा करेगी ।लेकिन सरकार राजस्व प्राप्त करती है बैनामा  कर देती है तो फिर वह जमीन किसकी है किसने बेंची है का झंझट क्यों छोड़ देती है  ?  इतने सारे कानून बनाए गए फिर आज तक एक ऐसा कानून क्यों नहीं बनाया कि कोई किसी की जमीन पर कब्जा ना कर सके।  21 सितंबर 2020 को Chaman estate टूटने के बाद  कई घरों में में रात को चूल्हा नहीं जला।  जिनकी झुग्गियां तोड़ी गई उनके दिल पर क्या गुजरती है यह तो कोई उन्हीं से जाने 

बशीर बद्र साहब ने बिल्कुल सही फरमाया

 

कि लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में 

और तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में 

 प्रस्तुति - एस ए  बेताब

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...