सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कॉन्फिडेंस


कॉन्फिडेंस" !
                          मै नहीं जानता था कि कॉन्फिडेंस इतना पॉवरफुल होता है ! पिछले ६ महीने से मै इसकी पॉवर देखकर हैरान हूं ! खाली पेट डकार मारना सबके बस की बात नहीं ! यहां तो डिलीवरी के १५ दिन बाद ही एलपीजी सिलेंडर संदिग्ध लगने लगता है! ( दगा दयगे बालम वादा करके !) सितम देखिए, गैस एजेंसी आपको दोषी ठहरा देती है -" यहां से पूरा सिलेंडर जाता है, आप रेगुलेटर बदलवाएं "!. 
     देश कॉन्फिडेंस से ही चल रहा है ! जिनमें अपार कॉन्फिडेंस है वो चला रहे हैं,और जिनके कॉन्फिडेंस का सिलेंडर खाली है वो रेंग रहे हैं ! दरबार श्री रेंगने वालों को दौड़ने में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं,किंतु  एक्ट ऑफ गॉड रोड़ा बन जाता है ! भगवान का दिया हुआ सब कुछ है देश में, पर जनता को ठीक से जोतना नहीं आता, वरना कब की आपदा दूर हो जाती !
    कल पेट भर खाना खा कर डकार लेते हुए  ' वर्मा जी' पड़ोसियों को समझा रहे थे , " सकल पदारथ है जाग मा ही ! कर्महीन नर पावत नाहीं!" पड़ोसियों में कई लोग बेकारी का अज्ञातवास काट रहे  थे, उन्हें वर्मा जी के जेठ में उतरे सावन का " अद्वैतवाद" समझ में ना आया और वो मारपीट पर आमादा हो गए ! तबसे वर्मा जी का कॉन्फिडेंस संक्रमित हुआ पड़ा है !
    खैर, मै कॉन्फिडेंस की बात कर रहा था ! हर आदमी में इसका लेवेल अलग अलग होता है । युवा वर्ग में किसी किसी का कॉन्फिडेंस इतना ज़बरदस्त होता है कि अगर उसे गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर गिफ्ट देना हो तो वो सोते हुए अब्बजान की जेब तक काट लेते हैं! उनका कॉन्फिडेंस इतने पर ही नहीं रुकता, वो गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देकर अपने विलक्षण कॉन्फिडेंस का सारा श्रेय अब्बा जान को देते हुए गाते भी हैं, -" पापा कहते हैं बड़ा काम कर करेगा "!  ( किया तो!)
        क्या बताऊं, पहले मेरा कॉन्फिडेंस गरीबी रेखा के नीचे हुआ करता था ! कॉन्फिडेंस इतना कुपोषित था कि मैं शरीफ आदमी होकर भी पुलिस को देखकर डर जाता था !  बट गॉन द डेज ! अब बड़ा आत्मनिर्भर क़िस्म का कॉन्फिडेंस रखता हूं! अब तो ऐसा कॉन्फिडेंस है कि पुलिस को देखकर  घबराने की जगह मुस्कराता हूं ! और,,,,मुझे मुस्कराते देख पुलिस वाला घबरा कर सोचने लगता है, ' मुझे देखकर मुस्करा रहा है, शरीफ़ आदमी तो नहीं हो सकता! हो ना हो जेबकतरा या चैन स्नैचर होगा ! दुख भरे दिन बीते र भैया,,,,,,,"!

   ( ऐसे कॉन्फिडेंस के लिए आजकल हिंदी न्यूज चैनल देख रहा हूं !)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...