सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगरा में एक परिवहन अधिकारी के बच्चे ने पढ़ाई के नाम पर मिले मोबाइल से गवा दिये ढाई लाख रुपए


 लॉकडाउन के चलते स्कूल क्या बंद हुए अभिभावक और बच्चों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। सरकार ने आदेश दे दिया की ऑनलाइन पढ़ाई की जाए।  अब से पूर्व जिन बच्चों के लिए स्कूल में मोबाइल ले जाना, मोबाइल रखने पर जुर्माना भरना पड़ता था या फटकार खानी पड़ती थी लोक डाउन के चलते अब बच्चों को जबरदस्ती अभिभावकों के द्वारा मोबाइल देने का स्कूलों का फरमान आ गया। और इस फरमान का क्या असर हुआ पढ़ाई कितनी हुई यह तो अलग विषय है। लेकिन आगरा में एक परिवहन अधिकारी को अपने ढाई लाख रुपए गवाने पड़ गए। आगरा के परिवहन विभाग के एक अधिकारी के बेटे ने छह महीने में ऑनलाइन गेम खेलकर 2.50 लाख रुपये गंवा दिए। अधिकारी को खाते का बैलेंस चेक करने पर रकम निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर क्राइम की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की। शनिवार को हकीकत सामने आई तो उनके होश उड़ गए। बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। मोबाइल से ऑनलाइन गेम खेलकर पेटीएम से भुगतान कर रकम खर्च कर दी। सिकंदरा निवासी परिवहन अधिकारी ने 22 सितंबर को साइबर सेल में अपने बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी बताया कि जिस खाते से रकम निकली है, वह उस खाते से लेनदेन कम ही करते हैं। एक दिन रकम ट्रांसफर करने के लिए खाते का बैलेंस चेक किया तो ढाई लाख रुपये नहीं थे। उसमें 500 रुपये ही बचे थे। 

साइबर क्राइम की आशंका थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर साइबर सेल ने जांच की। जांच में पता चला कि खाते से रकम पेटीएम से ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। मार्च से अगस्त के बीच कई बार में यह भुगतान गेम कंपनियों को किया गया है। जिस पेटीएम से भुगतान किया गया, वह परिवहन अधिकारी के नाम पर ही था। इस पर पुलिस ने अधिकारी से बात की।उन्होंने बताया कि दस साल का बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। इस दौरान गेम में रिवार्ड प्वाइंट क्वाइन विशेष हथियार का विकल्प लेने के लिए भुगतान किया था। इस बारे में पता चलने पर अधिकारी ने शिकायत वापस ले ली। उन्होंने बेटे को समझाया। लोक डाउन के चलते हुए ऑनलाइन पढ़ाई का मामला एक परिवहन अधिकारी को भारी पड़ गया स्कूल और सरकार ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं लेकिन बच्चों के हाथ में मोबाइल आ जाने से बच्चे पढ़ाई कम गेम ज्यादा खेलते हैं और इसी का खामियाजा परिवहन अधिकारी को भुगतना पड़ा। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बेटे को मोबाइल गेम खेलने के लिए नहीं दिया था। उसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दिया था। इस मोबाइल में अधिकारी पेटीएम भी चलता था। पेटीएम से खाता भी जुड़ा था। बेटे ने गेम के लिए भुगतान करने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया। पेटीएम का वन टाइम पासवर्ड देखने के बाद हटा देता था।साइबर सेल एक्सपर्ट के मुताबिक, जिस मोबाइल का इस्तेमाल बच्चे कर रहे हैं, उसमें पेटीएम नहीं रखें। मोबाइल को लॉक करके सुरक्षित रखें। पेटीएम से आनलाइन भुगतान के लिए एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर मांगा जाता है, नंबर को कार्ड से मिटा दें। इस नंबर को अपनी डायरी में सुरक्षित रख लें, जिससे खुद उसका इस्तेमाल कर सकें।बच्चे गेम खेल रहे हैं तो उनसे पता करें कि वह रुपये देकर गेम डाउनलोड कर रहे हैं या निशुल्क है। इसके साथ ही यह भी पता करते रहें कि वह गेम में अतिरिक्त विकल्प ले रहे हैं तो कैसे आए? ज्यादातर गेम डाउनलोड तो निशुल्क होते हैं, लेकिन उनमें अतिरिक्त विकल्प के लिए भुगतान करना होता है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...