सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजमगढ़ में भूमि कब्जा मामले में रिहाई मंच ने की डीजीपी से शिकायत



 आज़मगढ़ में भूमि कब्जा मामले में रिहाई मंच ने की डीजीपी से शिकायत


माननीय उच्चन्यायालय इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना की जा रही है वहीं लगातार मुख्यमंत्री द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दावों के विपरीत पीड़ित का आरोप है कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से विवादित भूमि में अतिक्रमण करके कब्जा करवाया जा रहा है


प्रति,

पुलिस महानिदेशक 

उत्तर प्रदेश, लखनऊ


महोदय,

आज़मगढ़ के थाना रानी की सराय कोटवा के रामकवल यादव ने मोबाइल नंबर 95323 93989 से फोन कर बताया कि वे काफी दहशत में हैं उनकी एक जमीन जिसपर मामला न्यायालय में विचाराधीन है उस पर गुंडों द्वारा अवैध रूप से थाने के संरक्षण में कब्जा करवाया जा रहा है. उन्होंने इसकी शिकायत जिले के आला अधिकारियों से भी की है पर कोई कार्रवाई न होने के चलते भूमाफियाओं का हौसला बुलंद है और वे जबरन कब्जा करवा रहे हैं. 26 अक्टूबर 2020 को पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि माननीय उच्चन्यायालय इलाहाबाद के पीआईएल में दिनांक 20.10.2020 में इस आशय का आदेश पारित हुआ है कि कोरोना महामारी से विचाराधीन मुकदमा में किसी भी पक्ष द्वारा दिनांक 01.12.2020 तक मौके की स्थिति में कोई परिवर्तन न किया जाए न ही कोई अतिक्रमण कराया जाए.


महोदय, माननीय उच्चन्यायालय इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना की जा रही है वहीं लगातार मुख्यमंत्री द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दावों के विपरीत पीड़ित का आरोप है कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से विवादित भूमि में अतिक्रमण करके कब्जा करवाया जा रहा है. ऐसे में आपसे अनुरोध है कि विवादित भूमि पर कब्जा रुकवाते हुए पीड़ित की जान-माल की सुरक्षा करते हुए जांच का आदेश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.


दिनांक- 1 नवंबर 2020


द्वारा-

राजीव यादव

महासचिव, रिहाई मंच

110/60 नया गांव ईस्ट, लाटूश रोड, लखनऊ

9452800752


प्रतिलिपि-

1- माननीय मुख्य न्यायधीश सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली

2- माननीय मुख्य न्यायधीश उच्च न्यायालय, इलाहाबाद

3- राज्यपाल, उत्तर प्रदेश

4- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली

5- राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग, नई दिल्ली

6- गृह मंत्रालय, भारत सरकार

7- गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश

8- राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश

9- राज्य पिछड़ा आयोग, उत्तर प्रदेश

10- जिलाधिकारी, आजमगढ़

11- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...