सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लव जिहाद के नाम पर योगी का राम नाम सत्य कर देने वाला बयान सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने वाला - रिहाई मंच



रिहाई मंच ने साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध फैसल खान की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए तत्काल रिहाई की मांग की

लखनऊ 3 नवम्बर 2020। रिहाई मंच ने लव जिहाद के नाम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राम नाम सत्य कर देने को साम्प्रदायिक आधार पर हिंसा को बढ़ावा देने वाला वक्तव्य कहते हुए साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध फैसल खान की गिरफ्तारी की निंदा की।रिहाई मंच महासचिव राजीय यादव ने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि देश किसी फतवे से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा लेकिन दूसरी ओर संविधान की मूल भावना के खिलाफ जाते हुए अंतर-धार्मिक प्रेम को लव जिहाद घोषित करते हुए खुले आम राम नाम सत्य कर देने की धमकी देते हैं। राजीव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का ग्राफ पहले ही काफी नीचे है ऐसे में मुख्यमंत्री का इस प्रकार का बयान बेलगाम साम्प्रदायिक तत्वों की हिंसा को और बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बलात्कार और हत्या की बढ़ती घटनाओं पर काबू पाने के ठोस प्रयास करने के बजाए इस तरह का बयान भीड़ की हिंसा को बढ़ावा देंगे।मंच महासचिव ने सर्वधर्म सम्भाव के लिए काम करने वाले फैसल खान की गिरफ्तारी पर विरोध दर्ज करते हुए कहा कि दिल्ली स्‍थित गफ्फार मंजिल में भेदभाव के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित ‘सबका घर’ की स्थापना करने वाले फैसल खान को साम्प्रदायिक विद्वेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि फैसल खान केवल कुरान ही नहीं बल्कि रामचरित्र मानस की चौपाइयां भी उतनी आसानी से पढ़ते हैं। ‘सबका घर’ में विभिन्न धर्मों को मानने वालों के साथ रहते हैं और होली, दीवाली, ईद, क्रिस्मस सभी त्योहार मनाते हैं। मंदिर परिसर में पुजारी की अनुमति से नमाज़ अदा करने से पहले उन्होंने बृज की 84 कोसी परिक्रमा भी की थी।राजीव यादव ने कहा कि फैसल खान जैसे व्यक्ति पर साम्प्रदायिक दुर्भावना फैलाने का आरोप या अंतर-धार्मिक विवाह को लव जिहाद का नाम देकर राम नाम सत्य कर देने की धमकी संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ ही नहीं अपितु मानवता विरोधी और विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा है।


द्वारा-

राजीव यादव

महासचिव, रिहाई मंच

9452800752

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...