सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहुजन हसरत पार्टी की ईवीएम को बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग


 *सेवा मे*

      *1...केन्द्रीय निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली*

 

*विषय...देश के कोने-कोने शोरगुल चरम सीमा पर है कि EVM में हो रही धांधली के कारण लगभग जो 2300 के करीब बनी पार्टियों में से कुछ पार्टियों को छोड़कर बाकी अन्य सभी पार्टियाँ चुनाव से कतराकर भाग रही है कारण ?EVM के चलते चुनाव हार जाने के डर से कोई भी उम्मीदवार अन्य छोटी पार्टियों से टिकट नहीं ले रहे है इसलिए EVM बंद कर दिया जाय या सभी पार्टियों कि मान्यता ही रद्द कि जाये या देश के सभी 2300 पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष्रों सहित जनता को साथ लेकर "बैलेट पेपर BOX" तथा "EVM मशीन" के बीच दोनो नमूना-निशान लेकर देशहित-जनहित मे सरेआम-सार्वजनिक तौर पे चुनाव कराया जाय जिससे आप सहित कानूनन-संविधान कि जय-जयकार हो किसी के अधिकार और मत को कोई जबरजस्ती छीन न सके तथा "कलाकार जाति पेशेवर जाति" वाले लोगो को SC ST भाईयों कि तरह "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण लोकसभा आदि सभी चारो सदनों में P.M साहब जी दे देगे तो कुछ पार्टियाँ को छोड़कर लगभग सभी पार्टियाँ BJP में खुशी-खुशी अपना विलय करने पर बाध्य हो जायेगी जिसमे बहुजन हसरत पार्टी BHP भी सामिल रहेगी तथा या देशहित-जनहित मे सभी सम्मानित इंजीनियर-बुद्धिजीवी लोगो को खुलेमंच पर EVM हैकिंग करने के लिये बुलाया जाय ऐसी तमाम माँग आदि के संबंध में....*

*--------------------------------------------*

*माननीय चुनाव आयोग महोदय जी ....*


        *बहुजन हसरत पार्टी BHP देशहित-जनहित मे निम्न बिंदुओं पर आपका ध्यान आकृष्टि कराना चाहती है सभी बिन्दु पर हो रही है अपील-माँग-निवेदन को देशहित-जनहित मे अपराध न माना जाय बल्कि कानूनन न्याय कि नजर से देखा जाय फिर भी कोई अपराध गलती हो गयी हो तो क्षमा करिये आप सभी कि महान कृपा होगी क्योंकि बहुजन हसरत पार्टी क्या सभी पार्टियाँ बखूबी जानती है कि माननीय आयोग महोदय सभी पार्टियों के जन्मदाता-रहनुमा है मगर जब-तक EVM से चुनाव होता रहेगा तब-तक देश कि छोटी पार्टियों कभी भी पनप नही सकती है कुछ लोग ऐसा डराते भी है कि मुसलमान होने के कारण ऐसी माँग करने पर फंसाया भी जा सकता है परंतु बहुजन हसरत पार्टी के पदाधिकारियो को आप सभी लोगो पर 100% OBC भरोसा है कि आप देशहित-जनहित मे हम सभी कि पूरी रक्षा करेगे*


*क...महोदय, देश में लगभग 2300 के करीब पार्टियाँ बनी है EVM में धांधली के कारण कुछ पार्टीयों को छोड़कर बाकी सभी के सभी पार्टियाँ चुनाव हारती रहती है तथा EVM के वजह से सैकड़ो पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव लड़ने से परहेज भी करते है*


*ख... सैकड़ो पार्टियों को अपने-अपने राज्य-जिलो-शहरों में अपार जन-समर्थन मिलने के बावजूद भी हम जैसी छोटी-मोटी पार्टियों को EVM में धांधली के कारण चुनाव हार जाने के डर से कोई भी उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे है आप द्वारा लगभग जो 2300 पार्टियों को मान्यता मिली है वह सही है धांधली का आरोप बहुजन हसरत पार्टी नही लगा रही है बल्कि 95% लोगो मे EVM के प्रति रोष है यदि सार्वजनिक चुनाव देशहित-जनहित मे करा दिया जाय तो दूध का दूध पानी का पानी अपने आप साफ नजर आयेगा*


*ग...ऐसे में चुनाव न लड़ने के कारण हमारे जैसी सैकड़ो पार्टियों कि मान्यता माननीय चुनाव आयोग महोदय रद्द भी कर सकते है यह डर/भय भी लगा रहता है*


*घ...माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने 8.10.2013 के आदेश में माना है कि EVM से छेड़खानी संभव है*


*ङ ...माननीय केंद्रीय चुनाव आयोग ने EVM में हैकिंग कर के दिखाने के लिये सभी 2300 पार्टियों को आमंत्रित करने के बजाय चन्द पार्टियों को ही बुलाये जाना समझ के बाहर था अन्य 2300 पार्टियों को आमंत्रित नहीं किया गया था इससे अच्छा ये होता कि माननीय चुनाव आयोग ने ऐसी पार्टियों को मान्यता ही नहीं देनी चाहिए थी क्या ऐसा माना जाय कि माननीय चुनाव आयोग महोदय हमें गैर-राजनैतिक दल नहीं मानता है*


*च...जब माननीय केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा हम जैसै सैकड़ो पार्टियों को देशहित-जनहित मे सम्मान नही मिलेगा  हमे सम्मान कौन देगा देशहित-जनहित मे यह भी प्रश्न बन गया है तो फिर हम सभी 2300 पार्टियों को गैर-राजनैतिक दल के रूप मे भी मान्यता नही देनी चाहिऐ थी फिर हम जैसे अन्य सैकड़ो पार्टियों को भी राजनैतिक दल के रूप में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है ऐसी सूरत में माननीय चुनाव आयोग महोदय को हम जैसे सभी 2300 पार्टियों कि मान्यता को ही रद्द कर देनी चाहिए तथा किसी नये दल-पार्टी को मान्यता न दिया तो बहुत ही अच्छा होगा*


*छ...माननीय केंद्रीय चुनाव आयोग महोदय देशहित-जनहित में सभी राजनैतिक पार्टियों के साथ-साथ देश के सम्माननीय इंजीनियर / बुद्धिजीवी लोगो को भी EVM हैकिंग कर के दिखाने के लिए खुलेमंच पर आमंत्रित करती है तो चुनाव आयोग महोदय कि जय-जयकार होगी क्योंकि देश के कोने-कोने में आज भी बुद्धिजीवी लोग रहते है जो EVM मशीन पर उठ रहे सवाल को देशहित-जनहित मे हल करने कि कोशिश कर सकते है*


*ज...महोदय देश के लगभग 90% से 95% लोगो को ये विश्वास हो गया है कि जनता के "फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेस" इस संविधानिक मौलिक अधिकार का हनन किये जाने के प्रति घोर गुस्सा पनप रहा है क्योंकि लोगो के मताधिकार को खंडित किया जा रहा है जो कानूनन गलत है*


*झ...कलाकार जाति पेशेवर जाति को SC ST भाई की तरह "सेवा और ख़िदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण लोकसभा-राज्यसभा-विधान सभा -विधान परिषद आदि में आदि P.M साहब जी दे देगे तो देशहित-जनहित मे कुछ पार्टियाँ को छोड़कर लगभग सभी पार्टियाँ BJP में खुशी-खुशी अपना विलय कर लेगी जिसमे बहुजन हसरत पार्टी भी सामिल रहेगी*


*महोदय 10.01.2017, 18.01.2017, 19.02.2018 को पहले 3 संस्था के माध्यम से दरगाह शरीफ शहीद इसराइल शाह बाबा जनकल्याण सेवा संस्था ( 10.01.2017), संत रविदास एवम अम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिती (18.01.2017)  मुस्लिम जन कल्याण सेवा संस्था (19.02.2018) आदि संस्था के माध्यम से अपील/प्रार्थना भेजा गया था जिसमे देशहित में ये कहा गया था कि जिस तरह माननीय सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों के खण्डपीठ द्वारा अभिराम सिंह बनाम सी.डी. कामेच्छेन के मुक़दमा नं. 37/1992 में पारित आदेश दिनांक 02.01.2017 में यह आदेश था कि कोई भी पार्टी अब जाति-धर्म के नाम पर वोट नहीं माँगेगी जो कि माननीय अदालत का यह ऐतिहासिक फैसला देशहित-जनहित में बहुत ही अच्छा और सराहनीय था तीनो संस्था ने आपसे 02.01.2017 के आदेश को संज्ञान में लेने कि अपील कि थी कि यदि आप देश के सभी पार्टियों को देशहित-जनहित  मे यह आदेश देवे कि जो भी पार्टियाँ सर्व-समाज के सभी वर्गों को जनसंख्या के आधार पर टिकट नहीं देगी उन्हें चुनाव में भाग लेने का कोई अधिकार कदापि नहीं होगा परंतु आप द्वारा उस समय कोई रूचि दिखाई नहीं दी गयी*


    *माननीय महोदय तब संस्था के पदाधिकारियों ने  7/7 P.I.L/S.L.P(C) दाखिल करके देश के वंचित 124 क्या  "कला और पेशा" में बँटी हजारों जातियों को महान नया नाम "कलाकार जाति पेशेवर जाति" देकर उनके उद्धार के लिये SC ST भाई की तरह "सेवा और ख़िदमत" के नाम पर लोकसभा-राज्यसभा-विधानसभा-विधान परिषद आदि में राजनैतिक आरक्षण देने कि अपील किया था जिसे  माननीय अदालत ने केंद्र सरकार को कोई डायरेक्शन न देकर दिस इस नॉट मैन्टिनेबल करके ख़ारिज कर दिया इसके लिये नीचे नोट पर देशहित-जनहित में गौर करना नितान्त आवश्यक है*


*नोट....1908-09 में मुस्लिम भाई को ठगने वाला पसमांदा-फँसमादा नाम...तथा...काका कालेलकर आयोग मंडल आयोग सच्चर समीति रंगनाथ मिश्रा आयोग आदि अनेकों आयोग जो बने है तथा इन सभी आयोगो कि रिपोर्ट-सूंची मे जिन-जिन जातियों का ज्यादातर जिक्र है माननीय महोदय साहब जी ^बहुजन हसरत पार्टी BHP^ ने अदालत में 3/3 संस्थाओ के जरिये 7/7 P.I.L और SLP (C) दाखिल करके उन्ही जातियों को महान नया नाम '''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' दिया है तथा ''''सेवा और खिदमत''' के नाम SC ST भाई कि तरह सभी समुदाय के OBC भाई को लोकसभा आदि चारों सदन मे राजनैतिक आरक्षण मिले ऐसी जायज माँग अदालत ने भले ही ''''दिस इज ऐ नाँट मैन्टीनेबुल''' करके खारिज कर दिया हो परंतु  ^बहुजन हसरत पार्टी^ तथा तीनों संस्था को कोई गम नहीं है खुशी कि बात यह थी कि माननीय अदालत मे बैठे जज साहब जी ने तीनों संस्था के वकील साहब को मौखिक कहा कि संस्था कि माँग तो सही है परन्तु इन '''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' के लोगो के तरक्की और उद्धार के लिऐ लोकसभा आदि सदन मे जाओ '''सेवा और खिदमत''' के नाम पर राजनैतिक आरक्षण हेतु कानून पास कराओ तब मजबूरी मे संस्था वालों ने सोंचा कि हमारे पास न M.P है न M.L.A है न कोई राजनैतिक दल/पार्टी है तब जाकर देशहित और जनहित मे हम संस्था वालों ने राजनैतिक दल बनाने का निर्णय लिया और संस्था के पदाधिकारियों ने सोंचा कि हम राजनैतिक पार्टी बनाकर इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' के लोगो को चुनाव मे टिकट देंगे और ये सभी लोग चुनाव जीतकर अपने लोग यानि '''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' के लोगो के उद्धार हेतु '''सेवा और खिदमत''' के नाम पर SC ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण हेतु सरकार से कानून मे संशोधन करवायेगें लेकिन अब ऐसा लगता है कि इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' के लोगो का कल्याण बस आप ही कर सकते हो महोदय आप इक्कसवी सदी के महान युग-पुरूष P.M साबित हो चुके हो श्रीमान महोदय जी आज तक हिन्दू OBC भाई और मुस्लिम समुदाय में आने वाले SC ST OBC भाई को राजनैतिक आरक्षण नहीं मिल पा रहा है अफसोस व डर इस बात का बन रहा है कि कहीं ये '''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' वाले लोगो को SC ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण ''''सेवा और खिदमत''' के नाम पर नहीं मिला तो ये ''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' के लोग भविष्य में एक नया आन्दोलन न खड़ा कर देवे और देशहित और जनहित मे ये लोग ऐसा नारा न लगाना चालू कर देवे कि हम सभी '''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' वालों लोगो को '''सेवा और खिदमत''' के नाम पर SC ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण दो वरना जाति व्यवस्था ही खत्म करो ठीक यही 88% "कलाकार जाति पेशेवर जाति" वाले लोग EVM हटाओ बैलेट पेपर लाओ ऐसा आंदोलन भी चालू करने का ठान लिये है अब देश और दुनिया के सबसे महान लोकतंत्र को आपको बचाना है और तमाम आंदोलन फ़ैल करना है*


*अदालत मे उपरोक्त सभी 7/7 P.I.L और SLP (C) खारिज होने के बाद ^बहुजन हसरत पार्टी^ ..प्रधानमंत्री सहित सभी आला आफिसर रहनुमा को 28/5/19 से माह SEP-OCT 2020 तक सैकड़ो SPEED POST और रजिस्ट्री के जरिये इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' के उद्धार हेतु "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण कि माँग किये थे परंतु अब तक कोई कानून बना नहीं है*


*महोदय कलाकार जाति पेशेवर जाति को SC ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण न होने के कारण कोई भी पार्टिया इन्हें लोकसभा-राज्यसभा-विधानसभा-विधान परिषद आदि में टिकट नहीं देती है इन कलाकार जाति पेशेवर जाति" के लोगो कि आबादी पूरे देश में 50%के इर्द-गिर्द है जो हिंदू -मुस्लिम दोनों समुदायों में पायी जाती है जो 96% OBC के श्रेणी में आती है*


*हम जैसी छोटी पार्टियाँ इन "कलाकार जाति पेशेवर जाति" वाले लोगो को उनकी संख्यानुसार टिकट देना चाहते है परंतु EVM में हो रही धांधली के कारण हार जाने कि डर से हम जैसी मच्छर कि भाँति पार्टियों से कोई भी उम्मीदवार टिकट लेने से परहेज करने पर मजबूर है तथा विवश है यदि SC ST भाईयो कि तरह "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण हेतु माननीय अदालत ने केंद्र सरकार को कोई डायरेक्शन कानून बनाने के लिए दे दी होती तो यह बहुजन हसरत पार्टी BHP का उदय BSP के जन्मदाता मान्यवर काँशीराम साहब के जन्मदिन 15/3/2017 को कदापि नही होता*


*अतः माननीय महोदय EVM में हो रही धांधली के कारण देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है इसलिए बहुजन हसरत पार्टी आपसे देशहित-जनहित-लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये नत-मस्तक होकर निवेदन/अपील/प्रार्थना माँग करती है कि :- 1)...EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाये.. 2)...देश के सभी 2300 पार्टीयों के अध्यक्ष व महासचिवों के वोट के माध्यम से भी यह तय किया जाये कि वे लोग "चुनाव बैलेट पेपर" से चाहते है हो या "EVM मशीन" से से चाहते है .. 3) ...या देश के सभी मतदाता/नागरिकों के वोट से भी तय किया जाये कि देश के लोग "बैलेट पेपर" से चुनाव चाहते है कि "EVM  मशीन" से चुनाव चाहते इसके लिये देशहित-जनहित मे पर्ची पर दो चुनाव चिन्ह दिए जाये एक.."बैलेट पेपर" का और दूसरा .."EVM मशीन" का जिस पर सभी लोग सार्वजनिक तौर पर मुहर लगाकर करके यह तय कर सके.. 4) सभी पार्टियों के MP/MLA को भी लोक-प्रतिनिधी होने के चलते नागरिकों में ही गिना जाये और  उनका भी मत आम नगरी जैसा ही लिया जाये.. 5).. सभी राजनैतिक पार्टी को अर्थात "सर्व-समाज" के सभी वर्गो को जनसँख्या-नुसार या  चुनाव में टिकट देना अनिवार्य किया जाय ऐसा व्हिप निकाला जाए तथा कानून भी बनाया जाय.. 6).. यदि बैलेट पेपर से चुनाव नहीं कराया जाये तथा या "कलाकार जाति पेशेवर जाति" वाले लोगो को SC ST भाईयों कि तरह "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण दिया गया  तथा या फिर सभी 2300 पार्टियों के अध्यक्षों/महासचिव  को भी बुलाकर वोटिंग के माध्यम से तय किया जाय कि चुनाव बैलेट पेपर से हो कि EVM मशीन से हो यदि 2300 पार्टियों के गैर-राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष-महासचिव को भाग लेने का अधिकार नही दिया जाता है तो सभी 2300 पार्टियाँ  रद्द किया जाये* 


      *अपील आगे जारी है...*


*नोटः EVM खिलाफ देश के 95% लोगो के मन में पनप रहे गुस्से और क्रोध के चलते देश के लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे साथ-साथ 88% कलाकार जाति पेशेवर जाति को SC ST भाई कि तरह "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण न मिलने के चलते राजनैतिक आरक्षण दो वरना जाति व्यवस्था ख़त्म करो ये आंदोलन देश में बढ़ रहा है इस गंभीर परिस्थिति को आपके सामने देशहीत-जनहित तथा देश एवम दुनियाँ के महान लोकतंत्र के बचाव के लिये लाने हेतु यह संयुक्त पत्राचार किया जा रहा है* 


                        *अथवा*


*सेवा मे*

*1...आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री जी, प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार नई दिल्ली* 


*2..आदरणीय लोकसभा स्पीकर संसद भवन, भारत सरकार नई दिल्ली*


*3…सेक्शन ऑफिसर, PMO, साउथ ब्लॉक नई दिल्ली - 110011*


*4.... सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय,भारत सरकार, शास्त्री भवन, नई दिल्ली -110001*                                                         


*5..सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार : B-2,पंडित दीनदयाल अन्त्योदय भवन, ग्राउंड फ्लोर, CGO काम्प्लेक्स  लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003*


*6…. सचिव, राष्ट्रिय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) : त्रिकूट-भीकाजी कामा पैलेस नई दिल्ली - 110066*


*7...मुख्य निर्वाचन आयुक्त* 

*निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली*

*--------------------------------------------*

*श्रीमान महोदय*

              *बहुजन हसरत पार्टी आपको बिहार चुनाव जीतने के उपलक्ष में बधाई देती है* 


*विषय...दिनांक 28/05/2019 से सितम्बर-अक्टूबर 2020 तक सैकड़ो SPEED POST और रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा कलाकार जाति पेशेवर जाति को SC ST भाई कि तरह लोकसभा-राज्यसभा-विधान सभा-विधान परिषद आदि में "सेवा और ख़िदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण दो नही तो आने वाले समय मे कला और पेशा मे बँटी वंचित हजारो  कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले लोग कहीं ऐसा नया आन्दोलन न खड़ा कर देवे कि हम "कलाकार जाति पेशेवर जाति" वाले लोगो को SC ST भाईयों कि तरह "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण दो वरना जाति व्यवस्था ही ख़त्म करो ऐसी माँग अनेको निवेदन/अपील/प्रार्थना आप सहित अन्य आला अफसरों से कि गई थी वह सभी माँगे आज पुनःह कि जा रही है इस संदर्भ में...*

*--------------------------------------------*

*माननीय महोदय....*


*1...दिनांक 28/05/2019 से सितम्बर-अक्टूबर 2020 तक सैकड़ो SPEED POST और रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा जो अनेको निवेदन/अपील/प्रार्थना/माँग देशहित-जनहित-शूद्रहित में कि गई थी उसका सारांश दिया जा रहा है :*


*2...1) कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले लोगो को SC ST भाई कि तरह ''सेवा और खिदमत'' के नाम पर राजनैतिक आरक्षण दे दीजिऐ वरना जाति व्यवस्था ख़त्म कीजिए इस मुख्य माँग के साथ-साथ .. 2)...EVM बंद कराकर बैलेट पेपर से चुनाव.. 3)...आधार कार्ड पर जाति का जिक्र हो.. 4)...स्वास्थ पहचान पत्र पर जाति का जिक्र हो .. 5)...2021 कि जनगणना आदि पर कलाकार जाति पेशेवर जाति'' -घुमंतू जाति आदि सभी लोगो के जाति का जिक्र तथा .. 6)...मुस्लिम महिलाओं को 16% सच्चर समिती-रंगनाथ मिश्रा आयोग के सुविधा अनुसार राजनैतिक आरक्षण... 7)...गरीब सवर्ण भाईयों को भी 10% राजनैतिक आरक्षण ... 8)...सुप्रीम कोर्ट से लेकर तहसील स्तर के सभी न्यायालयों में न्यायाधीश-जज में तथा मंत्रिमंडल में भी सर्व समाज के  लोगो को आरक्षण... 9)... CM--PM के अविश्वास प्रस्ताव के तरह ही MP/MLA के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव का कानून ... 10)... संविधान के आर्टिकल 341 के तहत मुस्लिम, क्रिश्चन आदि सभी धर्म के दलित भाई को 1935 के कानून कि भाँति आरक्षण... 11)... 6 महीने के अंदर CM--PM किसी एक सदन का सदस्य न बने तब तक उनके द्वारा बनाया गया कानून अवैध हो.. 12)... NRC CAA NPR जैसे कानून मे मचे कोहराम को खत्म करने कि माँग करी गई है जो पुनःह आज कि जा रही है आदि*


*आपने हम जैसी तुच्छ पार्टी पे उपकार करते हुए शीघ्र ही 01/07/2019 को संज्ञान लिया जिसके तहत कुछ विभागोने दिखावे के तौर पर हमें दिनांक 04/12/2019 से 06/10/2020 आदि दिनाँक तक कार्यवाही करने कि कोशिश कि है परंतु देशहित जनहित मे ऐसा प्रतीत होता है कोई कानून नहीं बनाया गया है और भी बहुत पत्र पार्टी को हर समय भेजे गये है परन्तु "सेवा और खिदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण हेतु कानून बनाने कि कोई पहल दूर-दूर तक नजर नही आ रही है*


     *महोदय आप भली भाँति जानते है कि यदि 7/7 P.I.L/S.L.P (C) में माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कलाकार जाति पेशेवर जाति को SC ST भाई कि तरह लोकसभा-राज्यसभा-विधान सभा-विधान परिषद आदि में "सेवा और ख़िदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण देने का डायरेक्शन केन्द्र सरकार को दे दिया होता तो इस घटिया पार्टी बहुजन हसरत पार्टी का उदय मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिन 15/03/2017 को कदापि नहीं होता*


    *पूर्व कि काँग्रेस कि सरकारों ने OBC समाज के साथ जो घोर अन्याय और धोखा/षड्यंत्र करके 1947 से देश के आजादी के समय से OBC जनगणना होने नहीं दी है और OBC कि जनगणना भविष्य में कभी न हो शायद इसीलिये काँग्रेस कि नायिका भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने EVM को भारत में लाया था जिससे चुनाव में धांधली मचाई जा सके ऐसी अफ़वाह और ऐसी कानाफूंसी देश के लोगो में है*


*आप युग-पुरुष हो आप अपने आपको OBC होने के लिए गर्व भी महसूस करते हो आपने जिस तरह मुस्लिम महिलाओं के लिए 3 तलाक गरीब सवर्ण भाई के लिए 10% आरक्षण तथा संविधान के आर्टिकल 370  तथा आर्टिकल 35 A हटाने हेतु कानून बनाये है वह काबिले तारीफ है इसी तर्ज पर "कलाकार जाति पेशेवर जाति" के लोगो के उद्धार के लिये आप कानून बनायेंगे इसका  बहुजन हसरत पार्टी को आप पर 1000% भरोसा है क्योंकि आप ही इन कलाकार जाति पेशेवर जाति के लोगो के मसीहा हो आप ही इन कलाकार जाति पेशेवर जाति के लोगो के उद्धार के लिए लोकसभा-राज्यसभा विधान सभा-विधान परिषद आदि में SC ST भाई के तरह "सेवा और ख़िदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण दे सकते हो "सेवा और खिदमत" के नाम पर कानून बनाने कि बात अन्य मंत्रालय के बस में नहीं है*


*''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' जैसा महान नया नाम अदालत मे जनहित याचिका दाखिल करके क्यों देना पड़ा जिसे समझने हेतु कुछ जातियों का संक्षेप मे जिक्र किया जा रहा है जिनका ''कला और पेशा'" पूरे देश मे एक ही तरह का है परन्तु पूर्व काँग्रेस वाली भारत सरकार ने ऐसे न जाने कितने जातियों को गुमराह करके इनका शोषण किया है जिसका भला महोदय अब आपको ही करना है क्योंकि आप ही इस समय इक्कसवी सदी के महान युग-पुरूष साबित हुऐ है आप ज्ञानी और मसीहा बनकर इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' का कल्याण कीजिऐ क्योंकि ये जातियाँ सदियों से सर्व समाज कि '''सेवा और खिदमत'' सदियों से करती चली आ रही है भला करो श्रीमान जी इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' का भला करो*


*1...रजक-निर्मल-बरेठा-दिवाकर कन्नौजिया (धोबी भाई) यह UP में SC के श्रेणी में आते है तथा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में OBC के श्रेणी में आते हैं जो समझ के बाहर है इसी षड्यंत्र के तहत वर्षो से ये मनुवादी सत्ता का सुख भोग रहे है इसलिए इन सबका एक उपाय ''कलाकार जाति-पेशेवर जाति'' तथा घुमंतू/आदिवासी जाति-जनजाति का कॉलम "स्वास्थ्य पहचान पत्र" पर जाति का कालम /2021 कि जनगणना फ़ॉर्म में निर्धारित किया जाय*


*2...विश्वकर्मा (लोहार भाई) यह UP में OBC के श्रेणी में आते है तथा बिहार हिमांचल प्रदेश और दिल्ली में शायद SC के श्रेणी में आते हैं जो समझ के बाहर है इसी षड्यंत्र के तहत वर्षो से ये मनुवादी सत्ता का सुख भोग रहे है इसलिए इन सबका एक उपाय ''कलाकार जाति-पेशेवर जाति'' तथा घुमंतू/आदिवासी जाति-जनजाति का कॉलम "स्वास्थ्य पहचान पत्र" पर जाति का कालम /2021 कि जनगणना फ़ॉर्म में निर्धारित किया जाय*


*3...प्रजापति (कुम्हार भाई) यह UP में OBC के श्रेणी में आते है तथा मध्य प्रदेश में और बुंदेलखंड के कुछ 10 जिलों में SC के श्रेणी में आते हैं जो समझ के बाहर है इसी षड्यंत्र के तहत वर्षो से ये मनुवादी सत्ता का सुख भोग रहे है इसलिए इन सबका एक उपाय ''कलाकार जाति-पेशेवर जाति'' तथा घुमंतू/आदिवासी जाति-जनजाति का कॉलम "स्वास्थ्य पहचान पत्र" पर जाति का कॉलम तथा 2021 कि जनगणना फ़ॉर्म में निर्धारित किया जाय*


*माननीय महोदय...ये जो ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले लोग है ये सभी हिन्दू+मुस्लिम आदि समुदायों मे पायी जाती है जो ज्यादातर 96% OBC कि श्रेणी मे आती है जिनकी जनसंख्या पूरे देश मे 50% के ऊपर है जिनका पूरा आधा देश है ये घुमंतू/आदिवासी जन-जातियाँ जिन्हे खाना-बदोश कहा जाता है जिनकी भी जनसंख्या पूरे देश मे 15% के दरम्यान है इन वंचित 124 ''कला और पेशा'' मे बँटी जातियों कि लिस्ट संलग्नक है सरकार इसे माने कि न माने यह बात सरकार पर निर्भर है*


*कुछ वंचित 124 ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' का संक्षेप मे विवरण तथा निवेदन के साथ सूंची पीछे सँलग्न है*


*1...चुड़ीहार (मनियार) चूड़िया बनाता है 2...मल्लाह निषाद मछलीहार मछली पकड़ता है 3...दर्जी-कपड़ा सिलता है 4...नाऊ-दाढ़ी बनाता है 5...धुनियाँ-रजाई/गद्दा धुनता है 6...डफाली-डफ़ली यानि शादी विवाह में बैंड-बाजा बजाता है 7.. लोनियाँ-ईट बनाता है*


*8..ठठेरा-बर्तन बनाता है 9...धोबी-कपड़ा धोता है 10..मिल्कमैन (यादव)-दूध वाला कहलाता है 11...चौरसिया-पान की पैदावार करता है 12..बढ़ई-कुर्सी मेज बनाता है  13...अंसारी-कपड़ा बुनता हैई 14...कुम्हार (प्रजापति) - मिट्टी का सामान बनाता है*


*15).कहार (गौड़)ईडोली उठता और शादी विवाह में  पानी भरता है...16).लोहार-लोहे का औजार बनाता है...17).सुनार-सोने का आभूषण बनाता है...18).धरिकार-(बंसफोड) बाँस का सारा सामान बनाता है...19).कोईरी-(मौर्य सैनी कुशवाहा)-सब्जी की पैदावार करता है...20).राईन(कुंजड़ा)-सब्जी बेचता है....21).नोनियाँ-नमक बनाता है*


*22...तांबेर-तांबे का बर्तन बनाता है  23...हवाईदार-पटाखे बनाता है 24... सलमानी(तुर्किया नाऊ) बाल दाढ़ी काटता है  25...रंगरेज-छपाई का काम करता है  26...गुप्ता (भड़भूजा)-चना दाना भूँजते है 27...सिद्दीकी-तेल की पेराई करता है 28...ज्योतिष-भविष्य बताने वाला 29..शेख मेहतर हलालखोर  30..पाल गड़ेरिया धनगर का भेड़-बकरे आदि पालना होता है*


*नीचे तमाम P.I.L और SLP (C) का विवरण दिया जा रहा है लिखने मे कोई अपराध और गलती हो गयी हो तो ^बहुजन हसरत पार्टी^ के सभी पदाधिकारी को देशहित व जनहित मे क्षमा करिये आप सभी कि महान कृपा होगी*


*A.... 5842 कि P.I.L 6.2.17 को दरगाह शरीफ शहीद बाबा इसराईल शाह जन कल्याण सेवा संस्था के नाम से दाखिल करी गयी जो 9.2.17 DROW कर दि गयी थी फिर एक साल बाद P.I.L NO. 2961 को फरवरी माह मे वापस दरगाह के नाम से फाइल दाखिल हुई तथा माननीय जज महोदय ने बहस सुनने के बाद "दिस इज ऐ नाँट मैन्टीनेबुल" करके दिनाँक 26/2/2018 खारिज कर दिया....जिसकी अपील सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली मे दिनाँक 21/5/2018 को करी गयी है जिसका केश नम्बर 30983 है डायरी नम्बर 21066 है वह भी दिनाँक 7/12/2018को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी*


*B...10499 को P.I.L 6.3.2017 को संत रविदास एंव अंम्बेडकर जन कल्याण सेवा समीति के नाम से दाखिल करी गयी जो 9.3.2017 को खारिज कर दी गयी ..जिसकी अपील माननीय सुप्रीम कोर्ट मे दिनाँक 7/12/2017 को करी गयी जिसका केश नम्बर 002258/2017 तथा डायरी नम्बर 39989/2017  है वह भी दिनाँक 19/1/2018 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी गयी*


*C... 3562 को P.I.L माह मई 2018 को मुस्लिम जन कल्याण सेवा समीति कि तरफ से दाखिल करी गयी जो दिनाँक 21/5/2018 को खारिज कर दि गयी ..जिसकी अपील माननीय सुप्रीम कोर्ट मे दिनाँक 30/7/2018 को करी गयी जिसका केश नम्बर SLP(C) 20769/2018 तथा डायरी नम्बर 27881/2018/ये है वह भी दिनाँक 13/08/2018 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी गयी यह सब Date और डायरी नम्बर सहित है...*


*मंडल आयोग कि रिपोर्ट मे आर्टिशियन कास्ट (ARTISAN CASTE) शब्द अनेको बार आया है और ARTISAN का मतलब '''कला और पेशा'' ही तो होता है*


*अतः बहुजन हसरत पार्टी को ये विश्वास है कि इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले लोगो का भला सिर्फ ^आपके द्वारा^ ही हो सकता है इसलिये  28/05/2019 से आज NOV 2020 तक सैकड़ो SPEED पोस्ट रजिस्ट्री पोस्ट द्वारा भेजे गये प्रार्थना पत्र में जो बिन्दु  दिये हुए है उन सभी बिंदुवार माँगो को पूर्ण करने कि निवेदन/गुजारिश/प्रार्थना कर रहे है माँग पुनःह आज आपसे कर रहे है कि तीन-3 तलाक कि भाँति 10% गरीब सवर्ण भाईयों को आरक्षण देने भाँति तथा कश्मीर के संदर्भ में आर्टिकल 370 और 35 A हटाने कि भाँति कानून बनाकर इन गरीब वंचित 124 क्या हजारों वंचित '''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' पर दया करके महोदय अपने स्तर से '''सेवा और खिदमत''' के नाम पर SC ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण कानून बनाकर देकर इनका भी भला करिये तथा '''स्वास्थ्य पहचान पत्र''' पर या '''आधार कार्ड''' पर जाति का विवरण जारी हो जिससे पूरे देश के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओ को सभी सरकारी सुविधा से वंचित न होना पड़े तथा EVM के बजाय "बैलेट पेपर" से चुनाव कराने के लिये देशहित मे ऐसा आदेश देकर देशवासी तथा '''कलाकार जाति पेशेवर जाति''' वाले लोगो का उद्धार करिये यदि इन इन माँगो को पूरा नहीं किया तो यह डर फैल रहा है कि देश के लोग कही ये आंदोलन न छेड़ देवे और ये नारा लगाना न चालू कर देवे कि हम "कलाकार जाति पेशेवर जाति" वाले लोगो को "सेवा और ख़िदमत" के नाम पर राजनैतिक आरक्षण दो वरना जाति व्यवस्था ही ख़त्म करो तथा EVM के खिलाफ में भी लोग आंदोलन करने के फ़िराक में है क्योंकि EVM देवता को क्षति पहुँचाने के लिये देश के लोगो ने कमर कस ली है यदि निवेदन करने मे लिखने मे ^कोई भी गलती और अपराध^ हुई हो या हो गयी हो तो उसे क्षमा करिये^ आप सभी लोगो कि अति महान कृपा होगी*

 प्रस्तुति: एस ए बेताब

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

india consists a number of ethnic groups sustaining diversity as its Core element .

 india consists a number of ethnic groups  sustaining  diversity as its Core element . Its quality may be summarized by  a simple illustration,  just a garden consist multiple colored flowers . Generally if a person is presented  a rose flower daily , with the passing of time he must express  his eager desire to have fragrant of another kind of flowers . So the diversity is the natural gift of God that’s reason in fact diversity is the beauty of india in the whole universe & the best example of good mankind which maintain several kinds of human taste . Indeed it calls for / invokes each Indian  to feel proud to be inhabitants of such diversified country .  Naturally diversity plays an  important role in the field of politics as well for the purpose of Governance which requires elected or chosen political Members in the Democratic system which is in force in our country as well who could lead its contribution by playing political role...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

जर्जर स्कूल, खतरे में भविष्यटूटी छतों और दीवारों के बीच कैसे पलेगी शिक्षा की नींव?

भारत में लाखों सरकारी विद्यालय जर्जर हालत में हैं। टूटी छतें, दरारों वाली दीवारें, पानी व शौचालय का अभाव—ये बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों पर खतरा हैं। पिछले नौ वर्षों में 89 हज़ार सरकारी स्कूल बंद हुए, जिससे शिक्षा में अमीर-गरीब की खाई और गहरी हुई। शिक्षा का अधिकार कानून सुरक्षित भवन की गारंटी देता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत अलग है। सरकार, समाज और नागरिकों को मिलकर विद्यालय भवनों की मरम्मत और सुविधाओं में निवेश करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ मलबों पर नहीं, मजबूत नींव पर अपने सपने खड़ी कर सकें। -डॉ. सत्यवान सौरभ शिक्षा किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है और विद्यालय उसके मंदिर। यह वह स्थान है जहाँ बच्चों के सपनों को आकार मिलता है, विचारों को पंख मिलते हैं और भविष्य की नींव रखी जाती है। परंतु दुख की बात है कि भारत में, विशेषकर ग्रामीण इलाकों और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में, इन मंदिरों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। अनेक विद्यालयों में छतें टूटी हुई हैं, दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं, बरसात में पानी टपकता है, खिड़कियाँ टूटी हुई हैं, बेंच जर्जर हो चुकी हैं और पीने के पानी तथा शौचालय...