सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निंदा" में रस बहुत है,,,,,,,,,,!


 


            अगर कोई मुझसे पूछे कि - रस कितने प्रकार के होते हैं , तो मेरा जवाब होगा, ' चाहे जितने तरह का हो पर निंदा रस के सामने सारे भिन्डी हैं ! मीडिल क्लॉस में दाखिले से पहले ही मैं इस रस की महानता से परिचित हो गया था। जब हम लंच में क्लॉस से बाहर जाते तो गणित और विज्ञान के अध्यापकों की निन्दा करते  और फीस टाइम पर ना देने के लिए अध्यापक के सामने अपने मां बाप की निन्दा करते, - मेरी कोई गलती नहीं, फीस मांगने पर अब्बा ने कान ऐंठ दिया था -!  ( ये सरासर झूठ था!) निंदा रस की लज्जत का क्या कहना! अनार और आम के जूस को मूर्छा आए जाए, गन्ना बगैर काटे गिर जाए और संतरा सदमे से गश खा जाए !
        साहित्यिक रस ( वीर रस, श्रृंगार रस, वीभत्स रस, सौन्दर्य रस , करुण रस आदि) मिल कर भी निन्दा रस का मुकाबला नहीं कर सकते! निंदा रस ने सदियों से सबका टीआरपी गिरा रखा है ! सारे रसों के लिए महाबली निंदा रस कोरोंना साबित हुआ है !ये एक ऐसा रस है जिसका ज्ञान जेनेटिक होता है! किसी से पूछने की ज़रूरत नहीं पड़ती ! हमारे वर्मा जी कद में छोटे हैं, पर - घाव करें  गंभीर - की खासियत रखते हैं ! उनके पास निंदा रस का पूरा गोदाम रहता है! पहले आओ - पहले पाओ की सहूलियत भी है ! वो बगैर दोस्ती दुश्मनी के भी बिलकुल निर्विकार भाव से निंदा करते हैं !
            पिछले हफ्ते की बात है, मोहल्ले के कवि  बुद्धि लाल " पतंग" के लिए चंदा लेने वर्मा जी मेरे घर आए! मैंने पूछा, ' उनके कविता की  "पतंग" मोहल्ले से बाहर भी उड़ती है या नहीं "?
                बस निंदारस का क्रेटर खुल गया। वर्मा जी बगैर नफा नुक़सान के "अमृत" उगलने लगे, " सारे मंचो से धक्का देकर खदेड़ा हुआ कवि है। पूरे शहर से इसकी पतंग कट गई है, वो तो  मैंने हाथ पकड़ लिया। तुम्हें तो पता है कि मैं कितना दयालु और कृपालु हूं। कोई कुछ भी मांग ले, मैं मना नहीं कर पाता"!
        " मुझे अर्जेंट पांच हज़ार रुपए की जरूरत है"! 
   वर्मा जी के निंदा रस की पाइप लाइन मेरी तरफ घूम गई, '  बाज़ार लगी नहीं कि गिरहकट हाज़िर "! इतना कहकर वो बगैर चन्दा लिए झपाक से निकल लिए!
       कुछ लोगों ने तो अपनी जीभ को निंदा रस का गोदाम बना लिया है ! दिन भर बगैर ऑर्डर के सप्लाई चलती रहती है ! उनके रूटीन में निंदा ही नाश्ता है और निंदा ही उपासना ! उपासना पर हैरत में मत पड़िए, वो गाना सुना होगा, कैसे कैसों को दिया है - ऐसे वैसों को दिया है '! यहां  बन्दा ईश्वर की निन्दा कर रहा है कि " तूने अपने बंदों को छप्पर फाड़कर देने में बड़ी जल्दबाजी की है, पात्र कुपात्र भी नहीं देखा ! मेरे जैसे होनहार और सुयोग्य  के होते हुए भी सारी पंजीरी  " ऐसे वैसों" को बांट दी !" ( कम से कम पूछ तो लेते !)
         कुछ लोग निंदा रस को अपनी लाइफ का आइना बनाकर जीते हैं ! वो अपनी निंदा में अपने चरित्र की परछाईं देखते हैं, ' निंदक नियरे राखिए - आंगन कुटी छवाय "! जब निंदा रस का जिक्र होता है तो महिलाओं को कैसे इग्नोर कर दें ! इस विधा में भी महिलाओं ने बाजी मार रखी है। अपनी आदत से मजबूर कुछ महिलाओं ने इस कला में डिप्लोमा और डिग्री दोनो ले रखी है ! ख़ास कर गांवों में कुछ महिलाओं के योगदान स्वरूप अक्सर दो परिवारों में लाठियां चल जाती हैं! गांव हो या शहर निंदा रस लबालब है। लगभग हर आदमी भुक्तभोगी है। अपने फ्रैंड सर्कल में कंघी मार कर देखिए, कोई ना कोई बरामद हो जायेगा, जिसने आपको आकार कभी ज़रूर ये कहा होगा, ' फलां आदमी से आपके रिश्ते ख़राब चल रहे हैं क्या ! परसो ऐसे ही मुलाकात हो गई तो कह रहा था, - किसी से बात ही नहीं करते, बड़े सड़े दिमाग़ के आदमी हैं "!

   आप कई दिन बेचैन रहते हैं! बार बार खुद को सूंघते हैं, क्या पता , कहीं सचमुच तो नहीं सड़  गया !!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...