सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीमापुरी थाने में तैनात हवलदार मनोज धामा की कोरोना से मौत अब तक दिल्ली पुलिस के 24 जवानों की हो चुकी है मौत

 उत्तर पूर्वी दिल्ली शाहदरा जिले के सीमापुरी थाने में तैनात एक हवलदार की कोरोना से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मनोज धामा (43) के रूप में हुई है। पिछले पंद्रह दिनों से मनोज कोरोना संक्रमित थे, उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। मनोज धामा की मौत के बाद दिल्ली पुलिस के अब तक 24 जवानों की मौत हो चुकी है और 6000 से अधिक जवान संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस के जवानों का  पब्लिक से  काफी  टच रहता है  और दिल्ली पुलिस के जवान  जिस तरह से कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं यह  बड़ी चिंता की बात है।दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा  मास्क ना पहनने  वाले लोगों से चालान काट कर  अब तक ₹240000000 इकट्ठे किए जा चुके हैं।सरकार के मास्क न पहनने  पर  ₹500 के चालान की  फीस वसूलने में दिल्ली पुलिस  अमीर गरीब किसी को नहीं देखती है। तो कुछ लोग कह रहे हैं  कहीं दिल्ली पुलिस को  उन गरीबों की बद्दुआ तो  नहीं लग रही है,कि मजबूर और लाचार लोगों से  भी चालान वसूला जा रहा है। 


मनोज की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। उसका भाई संजय धामा भी दिल्ली पुलिस में हवलदार था। इसी साल जून माह में बीमारी के बाद उसकी भी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव बिनौली, बागपत, उत्तर प्रदेश का रहने वाला मनोज अपने परिवार के साथ ईस्ट ऑफ लोनी रोड के एमआईजी फ्लैट में रहता था। इसके परिवार में पिता शिव चरण, मां भंवर कली, पत्नी सरगम और पांच साल की बेटी शेरॉन है। मनोज का एक और भाई कपिल धामा यूपी पुलिस में हवलदार है, फिलहाल उसकी तैनाती नोएडा में है। मनोज का दूसरा भाई संजय नंद नगरी थाने में तैनात था। परिजनों ने बताया कि एक नवंबर को ड्यूटी के दौरान मनोज की तबीयत खराब हुई। उसने निजी लैब से टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मनोज को उत्तरी दिल्ली के तीरथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे फोर्टिस अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक ही वर्ष में दो बेटों की मौत के बाद से मनोज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एक रिश्तेदार ने बताया कि मनोज के माता-पिता गांव में रहते हैं और खेती करते हैं। बहुत मेहतन के बाद उन्होंने बेटों को पढ़ाया था। इसके बाद दो दिल्ली पुलिस और एक यूपी पुलिस में हवलदार लगा था लेकिन एक ही साल में दिल्ली पुलिस में तैनात दोनों बेटे संजय और मनोज की मौत हो गई। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...