सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरधना का एक मोहल्ला ऐसा भी है जहां कैंसर के कारण अब तक 24 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

 सरधना (मेरठ) का एक ऐसा मौहल्ला जहां 24 से अधिक लोग अब तक कैंसर से मर चुके हैं, क्या स्वास्थ्य विभाग वजह तलाशने की कोशिश करेगा ?



   एस ए बेताब 

जिंदगी कितनी अनमोल है इसका एहसास तब होता है जब आपका कोई साथी जिंदगी छोड़ कर चला जाता है। जब से कोरोना महामारी आई है तब से मौत की दहशत ने  ऐसी दस्तक दी है कि हर शख्स खौफज़दा है।  एक अदृश्य दुश्मन कब हम पर हमला करता है और कब हम उसकी चपेट में आ जाते हैं पता ही नहीं चलता ।दुनिया में अभी तक बहुत सी बीमारियों का इलाज नहीं है जैसे कुत्ता काटने पर रेबीज़ होने के बाद कोई इलाज नहीं है। एड्स का कोई इलाज नहीं है ।कोरोना का कोई इलाज नहीं है।

वैज्ञानिकों ने इन सब बीमारियों से बचाव के लिए कुछ चीजें बतायी है जिनसे इन बीमारियों से बचा जा सकता है हमें इन सब मामलों में एहतियात बरतना जरूरी है। इंसान के अमूल्य जीवन को बचाने के लिए सावधानी और सुरक्षा की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही और असुरक्षा हमारे अमूल्य जीवन को छीन लेती है।

कैंसर भी एक ऐसी ही घातक बीमारी है जो आहिस्ता - आहिस्ता जीवन को छीन लेती है । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना कस्बे का एक मोहल्ला है बैरून सराय । इस मोहल्ले में और इसके आसपास लगे हुए मोहल्लों में पिछले कुछ वर्षों में 24 लोगों से ज़यादा की मौत कैंसर से हो चुकी है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत के बावजूद भी अभी तक किसी संस्था या विभाग ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर क्या कारण है जो यहां पर लोग कैंसर से मर रहे हैं।  इन अकाल मृत्यु प्राप्त करने वालों में 40 से 70 साल तक के लोग शामिल हैं । क्या यहां के पानी में ऐसे गण मौजूद है जिससे कैंसर हो जाता है। अथवा ऐसी कोई और वजह है जिसके कारण से यहां लोगों को कैंसर हो जाता है।  या यहां के लोगों की जीवनशैली, यहां का खानपान यहां की आदते ऐसी है जो उन्हें कैंसर की चपेट में ले रही हैं । और कैंसर की चपेट में आने के कारण लोग मौत के आगोश में जा रहे हैं।

अब तक  जो लोग कैंसर के कारण मर चुके हैं उनमें आबिद के वालिद जिन्हें पित्ते का कैंसर था जिनकी उम्र 45 वर्ष थी । 50 वर्षीय  सद्दीक खाँ की कैंसर से मौत हुई।  65 वर्षीय सलीम अख्तर के पिता की गले के कैंसर से मौत हुई ।सलीम अख्तर की वालिदा की भी कैंसर से मौत हुई । 40 वर्षीय मोबिन अंसारी की  वी कैन सबसे की मृत्यु हुई। 40 वर्षीय तौसीफ  सिद्दीकी की ब्रेन ट्यूमर के कैंसर से मौत हुई। 65 वर्षीय अब्दुल फरीदी की माता की युटेरस के कैंसर से मौत हुई । 60 वर्षीय अमीर साहब फरियाद अली की रीड की हड्डी के कैंसर से मौत हुई । 60 वर्षीय अशफाक अली  की पत्नी की गले के कैंसर से मौत हुई । चांद मियां की दादी की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हुई । काजी बत्तों की  गले के कैंसर से मौत हुई । साउथ कुरैशी एडवोकेट के वालिद खलीक  कुरेशी की ब्लड कैंसर से मौत हुई।  लालकुंआ  निवासी शहीद पटवारी की ब्लड कैंसर से मौत हुई। शेख जमील की कैंसर से मौत हुई।मुंशी बदरखा की कैंसर से मौत हुई । पठानो की सराय निवासी अनवार खां की की कैंसर से मौत हुई। वीर जाट गांव निवासी  बशारत अली की कैंसर से मौत हुई । ऊंचा पुर निवासी वाहिद अंसारी की भी कैंसर से ही मृत्यु हुई। इस  इलाके के लोगों में एक अंदरूनी खौफ बसा हुआ है और लोग डर के साए में जी रहे हैं। पता नहीं अगला मरीज कौन हो?  क्या स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान देगा ? इतनी सारी मोते,दो दर्जन या उससे अधिक मौतें होने के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग या कैंसर अनुसंधान की टीम ने यहां इस इलाके का कोई मौका मुआयना नहीं किया है । लोगों का कहना है कि  आखिर क्या कारण है  जो इस तरह की मौतें हो रही है । यहां के खानपान, यहां की आबोहवा और यहां का पानी का भी अभी तक कोई सैंपल नहीं लिया गया है । जिससे यह पता लगाया जा सके कि यहां पर लोग कैंसर से क्यों मर रहे हैं । यहां की आबोहवा,  पीने का पानी,  रहन सहन  अथवा  ऐसे क्या कारण है जिसके कारण यहां के लोगों को कैंसर हो जाता है। इस छोटे से इलाके में 2 दर्जन से अधिक लोगों का कैंसर की  बीमारी के कारण मर जाना  अचंभित करता है ।और हम सबकी जिम्मेदारी है कि  आने वाली जिंदगियों को बचाया जाए । हमारी स्वास्थ्य विभाग  और कैंसर अनुसंधान से  यह गुजारिश है  कि वह इस इलाके का  अध्ययन करें और रिसर्च करें कि आखिर वह कौन से कारण हैं जिनके कारण अब तक इन लोगों की कैंसर से मौत हुई है और उन कारणों को तलाश करके आगे से लोगों के जीवन को बचाया जाए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...