सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुजरात से खरीद कर लाया गया विमान मेरठ में बन रहा है लोगों की आकर्षण का केंद्र तो ड्राइवरों के लिए बन गया है मुसीबत

 मेरठ में एक व्यापारी गुजरात से पुराना विमान का कबाड़ा खरीद कर लाया है । जिसके दो पैनल एक ट्रक  पर लादकर लाए गए हैं जो मेरठ के परतापुर ग्रैंड टोयोटा शोरूम के सामने खड़े हैं ।

दूसरा ट्रक विमान का मेन हिस्सा लेकर आया है जो मेरठ बाईपास पर डाबका गांव के पास खड़ा है। ट्रक का ड्राइवर बहुत परेशान है। दोनों ट्रक ड्राइवरों से हमने बात की तो उनका यह कहना था कि एक-दो दिन को कहकर और खरीद कर लाने वाला मालिक 15 दिन से नहीं आया है। जिस कारण उनके सामने खाने-पीने का संकट  पैदा हो गया है। इसके अलावा एक और नई मुसीबत इस मलबे की रखवाली करना अपने ट्रक की रखवाली करना भी चुनौती बना हुआ है। कोई इसका  पुर्जा निकालकर ना ले जाए।  कोई सामान ना निकाल कर ले जाए । और इस तरह से रखवाली करनी पड़ रही है। दूसरे आसपास के लोगों के लिए यह एक टूरिस्ट स्पॉट बन रहा है । लोग विमान और ट्रक को देखने आ रहे हैं, कि विमान कितना बड़ा है, कैसा विमान है ,और विमान के दोनों पैनल को देखने के लिए रोजाना बहुत सारे लोग आते हैं। एक ट्रक ड्राइवर  जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जिनका नाम है बाकी बिल्लाह ने हमें बताया कि 15 दिन हो गए ट्रक को खड़े हुए अपने ट्रक के मालिक से पैसे मंगा कर गुजारा कर रहे हैं। यह तो मेरठ में  यहां सामने ढाबे के मालिक बहुत अच्छे हैं और उन्होंने लाइट लगा दी है सामने,जिससे मुझे रात को रखवाली करने में दिक्कत नहीं होती है । और ढाबा मालिक भी सहयोग करते हैं।  और यहां पर चोरी वगैरा भी नहीं हो रही  है, वरना बहुत बड़ी दिक्कत हो जाती । इस मामले में बताया जाता है कि पुलिस से आगे जाने की इजाजत नहीं मिली है जिस कारण यह यहां पर रुका हुआ है ।और विमान के दोनों पैनल इसमें रखे गए हैं । इस ट्रक की लंबाई 90 फिट है। जिस कारण इसे शहर में ले जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। दूसरी ओर ट्रक के ड्राइवर का यह कहना है कि उनका पेमेंट नहीं हुआ है इस कारण उन्होंने ट्रक खाली नहीं किया है। एक-दो दिन में ट्रक का पेमेंट हो जाएगा तो वह इसे खाली कर देंगे। इस तरह से गुजरात से लाया गया विमान यहां लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है तो वही ट्रक ड्राइवर के लिए मुसीबत का कारण भी बन गया है

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...