सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के मतवाले 50 सूची कैदी अंडमान द्वीप आजीवन कारावास


 आजादी के मतवाले ( 50)

सूची कैदी अंडमान द्वीप आजीवन कारावास

11:-  पिसर अली : उन्होंने अपने क्षेत्र में किसानों को संगठित किया। एक अंग्रेज ऑफिसर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी जिसके आधार पर उनको फांसी की सजा दी गई।

 12 :- मुराद अली जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। पुराली के मुकदमे में फांसी की सजा सुनकर पुलिस में विद्रोह फैलाया।  । अपने आधिकारियो का आदेश मानने से इंकार कर दिया । कोर्ट मार्शल हुआ और फांसी के बदले कालापानी भेजे गए। वतन देखने  की सूरत देखने का भाग्य नहीं मिला नहीं मिला।

13:-  हुसैन खाँ: पुलिस में नौकरी करते थे उन पर सिपाहियों में विद्रोह फैलाने के लिए मुकदमा चलाया गया और अंडमान भेज दिए गए।

14 :-हसमत अली: यह चंडेला के निवासी थे। सिपाहियों में विद्रोह फैलाने का आरोप लगाया गया।  काले पानी की सजा हुई और अपील करने पर छूट गए ।

15:- मंसब अली  आप भी चंडेला के निवासी थे। सिपाहियों में विद्रोह फैलानेकके आरोप मे विद्रोही ठहराए गए  और अंडमान भेजें  गए।

 16:- सफदर हुसैन जिला सुल्तानपुर के निवासी थे। भाइयों में विद्रोह की भावना उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया। काले पानी की सजा हुई और अंडमान भेजे गए।

 17:- गुलाम हुसैन: जौनपुर के निवासी थे उन पर सिपाहियों में  विद्रोह फैलाने का आरोप था।  काले पानी की सजा हुई। अंडमान भेज दिए गए।

18:- मौलवी अलाउद्दीन हैदराबाद के निवासी थे। उत्तेजित करने वाले भाषण देते थे।  फांसी की सजा हुई।20 :-मौलाना अब्दुल गफ्फार: स्वतंत्रता संग्राम में अपने उत्तेजना पूर्ण कार्यों के लिए गिरफ्तार हुए ।विद्रोह फैलाने के लिए हाजी दीन मोहम्मद के साथ अभियुक्त ठहराया गया और काला पानी भेज दिया गया ।

 21 :- हाजी दीन मोहम्मद : पुलिस ने गिरफ्तार कर के विद्रोह का आरोप लगाया। अपने झूठे गवाह से बयान दिलवाकर आरोप साबित किया ।अंडमान भेज दिए गये।  फिर देश वापस आना नसीब नहीं हुआ। 

 प्रस्तुति एस ऐ बेताब संपादक बेताब समाचार एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब चैनल

टिप्पणियाँ