सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार मुस्लिम महापंचायत ने जारी किया मुस्लिम घोषणा पत्र



 *"बिहार मुस्लिम महापंचायत" ने जारी किया "मुस्लिम घोषणा पत्र"* 

*मुसलमान अपने विकास के मुद्दों पर वोट करें, किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं - काशिफ यूनुस*

आज मुस्लिम मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने की उम्मीद और संघर्ष के साथ 'बिहार मुस्लिम महापंचायत' ने "मुस्लिम घोषणापत्र" जारी किया। इस अवसर पर बिहार मुस्लिम महापंचायत के मुख्य संयोजक 'मोहम्मद काशिफ यूनुस' ने विस्तृत तौर पर प्रेस से बात करते हुए "मुस्लिम घोषणापत्र" के मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा के सत्ता और विपक्ष के राजनीतिक दलों के द्वारा समाज के पिछड़े तबके के मुद्दों पर बोलने में हिचकिचाहट देखी जाती है।समाज के पिछड़े हुए तबके जैसे मजदूर, महिला, SC की जातियां, झुग्गी में रहने वाले लोग, किसान , इन सबके मुद्दे चुनावी मुद्दा नहीं बन पाते हैं और पूरा चुनाव दो-तीन मुद्दों के आसपास भटक कर रह जाता है।कोई पाकिस्तान, तो कोई मंदिर-मस्जिद के मुद्दे पर चुनाव लड़ता रहता है और जन-सरोकार के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं।इसलिए यह जरूरी है कि विशेष प्रयास से जन-सरोकार के मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाया जाए। इसके लिए सामाजिक संगठन समय-समय पर जन सरोकार के मुद्दों को इकट्ठा कर , अपना घोषणा पत्र जारी करते रहते हैं। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए मुस्लिम समाज के द्वारा आज एक "मुस्लिम घोषणापत्र" जारी किया गया है।

सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम समाज आज देश के एक बहुत ही पिछड़े हुए समाज में शामिल है। इसलिए यह जरूरी है कि इस समाज के विकास से जुड़े हुए मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं. इसी विशेष प्रयास का एक नाम "मुस्लिम घोषणापत्र" है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम घोषणा पत्र को लेकर बिहार मुस्लिम महापंचायत बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में जाएगा और वहां की जनता को इस बात पर सजग करेगा कि वह उन्हीं उम्मीदवारों और दलों को अपना वोट दें जो मुस्लिम घोषणापत्र के मुद्दों पर काम करने के लिए तैयार हों। इस अवसर पर मोहम्मद काशिफ के इलावा, प्रवक्ता जीशान महबूब, पत्रकार श्रीकांत, एडवोकेट अंजुम बारी, सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश, कलीमुल्लाह, मोहम्मद इम्तियाज हैदर वगैरह उपस्थित रहे और सभी ने प्रण लिया कि हमलोग मुस्लिम घोषणा पत्र को प्रचारित प्रसारित करने के लिए पूरे तन मन धन से काम करेंगे और इसे बिहार के सभी 243 विधानसभा की जनता के बीच ले जाएंगे। मुस्लिम घोषणापत्र में कुल 18 मुद्दे दिए गए हैं. जिनमें कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे इस प्रकार हैं।  मुसलमानों और दलितों के प्रोटेक्शन के लिए विशेष कानून बनाना , CAA, एनआरसी के प्रदर्शनकारियों पर से मुकदमा वापस लेना, मुसलमानों को नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में 11% आरक्षण देना, मॉब लिंचिंग के केस में डीएम और एसपी पर जिम्मेदारी डाल कर उन्हें सस्पेंड करना,मदरसों का मॉडर्नाइजेशन, पांचवी क्लास तक मातृभाषा में शिक्षा, अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए दलित लड़कियों के जैसा शिक्षा का इंतजाम करना , मुस्लिम युवाओं के लिए कोचिंग संस्थानों की स्थापना करना , सीमांचल के सभी जिलों में  AIIMS पैटर्न का अस्पताल बनाना, शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के कामकाज का सोशल ऑडिट करवाना ताकि वक्त संपत्तियों के संबंध में होने वाले भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सके, अल्पसंख्यक इसकीमो का बजट बढ़ाया जाना और इस बात को सुनिश्चित करना कि अल्पसंख्यक स्कीमों का पैसा वापस नहीं लौटे बल्कि पूरी तरह से खर्च हो,  एवं दूसरे कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी दिए गए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...