सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार चुनाव में जमीनी संघर्ष से जुड़े उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं रिहाई मंच के पदाधिकारी





 बिहार चुनाव में जमीनी संघर्ष से जुड़े उम्मीदवारों के पक्ष में रिहाई मंच

भागलपुर 23 अक्टूबर 2020. रिहाई मंच की टीम महासचिव राजीव यादव के नेतृत्व में बिहार चुनाव में जमीनी स्तर पर सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र के पक्ष में संघर्षरत उम्मीदवारों के पक्ष में अभियानरत है. बांके लाल यादव, शकील कुरैशी,अवधेश यादव, आदिल आज़मी और अज़ीमुश्शान फ़ारूक़ी टीम में शामिल हैं.बिहार के भागलपुर के बिहपुर विधानसभा से रिहाई मंच ने अभियान की शुरुआत की है. बिहार में जमीन से उभर रहे बहुजन आंदोलन के चर्चित योद्धा गौतम कुमार प्रीतम सोशलिस्ट पार्टी(इंडिया) के उम्मीदवार के बतौर मैदान में हैं. वे बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को नये सिरे से गढ़ने की जद्दोजहद कर रहे दलित-बहुजन संगठनों के साझा मंच-सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के कोर कमिटी सदस्य भी हैं. गौतम कुमार प्रीतम एसी-एसटी एक्ट को बचाने के लिए हुए 2अप्रैल 2018 भारत बंद में बिहार में जेल जाने वाले एक मात्र योद्धा हैं. वे सीएए-एनआरसी-एनपीआर विरोधी आंदोलन में भी नेतृत्वकारी भूमिका में थे.रिहाई मंच की टीम ने गौतम कुमार प्रीतम के साथ कई गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों को संबोधित भी किया. बिहपुर स्थित चुनावी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को भी रिहाई मंच की टीम ने संबोधित किया.इस मौके पर रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनुवाद व पूंजीवाद के गठजोड़ के बढ़ते हमले का बिहार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. देश भर के सामाजिक न्याय पक्षधर लोकतांत्रिक जनमत को उम्मीद है कि बिहार का चुनाव संविधान व लोकतंत्र के पक्ष में जनादेश देगा. 

राजीव यादव ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार चुनाव से सामाजिक न्याय की आवाज पूरी तरह से गायब है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र के सवालों पर सड़क पर लड़ने वाले योद्धाओं का विधानसभा जाना लोकतंत्र के हक में होगा. संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह जरूरी है.बिहपुर विधानसभा के विभिन्न हिस्सों से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि बाढ़ और कोरोना के आपदा को नजर अंदाज कुर्सी प्रेमियों ने चुनाव थोप दिया है. हमेें केवल कुर्सी की चिंता करने वालों और केवल चुनाव में जनता के बीच आने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है.

सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के रिंकु यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन पक्ष से चुनाव में मजबूत हस्तक्षेप और बहुजनों के मुद्दों पर बहुजनों की राजनीतिक ताकत को सामने लाने के लिए गौतम कुमार प्रीतम मैदान में हैं. बहुजनों के पक्ष से बहुजन मुद्दों पर बिहपुर की आवाज की गूंज पूरे सूबे तक पहुंचेगी. पूरी ताकत से हमें लड़ना है. इवीएम के 5 वें नंबर पर बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाकर बहुजन दावेदारी को बुलंद करने का संदेश लेकर हमें बहुजनों के बीच जाना है.बैठक में वीरेन्द्र कुमार, अखिलेश, नसीब रविदास, गौरव पासवान, दीपक दीवान, राजेश ठाकुर, लंकेश पंडित, निवास पासवान, मिथुन पासवान, अनुपम आशीष, ऋतु राज, अभिषेक आनंद, सूरज पटेल सहित कई लोगों ने अपनी बातों को रखा.


द्वारा-

रिंकू यादव

94719 10152

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...