सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"उरे कू सुण भारती"( चौधरी स्पेशल)


 

"उरे कू सुण भारती " ( चौधरी स्पेशल )

        मै रात बड़ी मुश्किल से सोया था। ख़्वाब में देखा कि कोई मेरा जूता चुरा ले गया ! आत्मनिर्भरता के इस दौर में एक बड़ा नुकसान था! मैं नींद में चोर को बददुआ दे ही रहा था कि धमाका हुआ ! मै जाग गया, बाहर से किसी ने दरवाज़ खटखटाया था! मैंने सोचा, हो सकता है चोर जूता वापस देने आया हो ! फिर मेरी नज़र बेड के नीचे रखे जूते पर पड़ी और मैंने जल्दी से उठ कर दरवाज़ खोल दिया ! सामने चौधरी खड़ा था !
            अंदर आकर सोफे पर पसरता हुआ चौधरी बोला, " लेे इब थारी मौज हो - ली ! थारे आत्मनिर्भर होने कौ दिन आ लिए"! 
       " हां, बड़ी मुश्किल से जूते बचे हैं, खैर तुम बताओ कहां रहे दो महीने "!                                                 " गाम ( गांव) लिकड़ गया हा! के करूं, इतै दिल्ली में  कती उधार खाने बाड़े बैठे सूं ! खून पी ज्यांगे "!
   " मैं जानता हूं कि तुम्हारा इशारा किधर है, खैर उधारी प्यार मुहब्बत के लिए फेवीकोल है ! हां तो तुम किसी खुशखबरी की बात कर रहे थे ?" 
          " कू कण बनेगो करोड़पति - देखा है कदी ?"
    " बेगम देखती हैं, मैं नहीं देखता "! 
" इब खुश हो लेे, उपले की तरह सूखी थारी किस्मत का गेट इब  'खुल ज्या सिम सिम ' होने वाडा है "!
   मै खुश होते होते रह गया, " मैंने तो लॉटरी का कोई टिकट भी नहीं खरीदा था!"
     " परे कर टिकट नै ! मेरे धोरे  'केबीसी ' ते बड़ा प्रोग्राम कौ आइडिया है, थारी आने वाड़ी चौदह जन्मों की किस्मत कौ कुपोषण दूर हो ज्यागा "!
    " मेरा पुनर्जन्म का इरादा नहीं है !"
 " ता  फिर इसी जन्म कौ ओवर हालिंग करवा लेे! लोकल के लिए वोकल हो लेे जल्दी ते"!
    " मुझे करना क्या होगा !"
    " करोड़ पति बनना सै"!
  मैं फिर निराश हो गया, "  आख़री वक्त में क्या ख़ाक मुसलमां होंगे , खैर बताओ"!
     " नू लगे, अक - करोड़पति हो कै मुझ पै एहसान कर रहो, खैर तू दोस्त है म्हारो! सुन, मै एक ऐसा प्रोग्राम लाना चाहूं, जिसमें पूछे जाने वाले सवाड़ इतने आसान होंगे के गधे से गधा आदमी भी केबीसी होने कू बावला हो ज्या "!
         " एकाध सवाल का नमूना बताओ"!
  " महारे प्रोग्राम में  करोड़पति होने खातर कुल  तीन सवाड कौ जवाब देना होगा "!
     " सवाल क्या हैं ?"
    " पहला सवाड़,- गधे के कितने पैर होते हैं?"
                " चार"!
     " गधे कू काफ़ी नज़दीक से जानते हो, खैर दूजा सवाड़ - दिन में सूरज लिकड़ता सै, अर  रात में ?"
       " चांद "!
    " घणा बुद्धिजीवी दीखे , ख़ैर - सब ते तगडा सवाड़ कौ बारी ! भैंस अर बैल में दूध कौन देवे ?"
        " भैंस !"
    " करोड़पति होने की घणी जल्दी है तमै !"
 " इन सवालों के जवाब तो कोई भी गधा दे सकता है"!
       "वो तो मन्ने देख लिया "!
  " जीतने वाले को ईनाम में क्या दोगे"?
         सोने की एक भैंस  "!
   " नहीं" !  मै चिल्लाया !
     "हंबे" चौधरी मुस्कराया " तीनों सवाल कौ सही जवाब देने बाड़े कू सोने की एक भैंस ! प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बाड़े कू सिर्फ दो हजार रुपए की फीस देनी होगी ; समझा कोन्या ?"
         "  तुम भी लगे हाथ ये समझ लो कि ये सवाल इतने आसान हैं कि जीतने वाले इतने होंगे कि पूरा तबेला बेच कर भी तुम एक विजेता को सोने की भैंस नहीं दे पाओगे "!
       चौधरी मुस्कुराया " गलतफहमी है थारी, हम दोनों करोड़पति हो  ज्यांगें "!
      मेरी आंखें उबल पड़ी, " भला वो कैसे ?
           " ठंढ रख, कदी  करोड़पति होने की खुशी में वीरगति कू प्राप्त ना हो ज्या ! देख , आसान सवाड़ अर सोने की भैंस कू सुन कर अक्ल से पैदल लोग भी प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क दो हज़ार रुपए जमा कर देंगे ! अगर एक लाख लोगों का पैसा आ गया तो सोच  - थारा के होगो भारती!! "
     "बीस करोड़ कमाने के चक्कर में कंगाल हो जायेंगे! "सोने की एक भैंस" अरबों रुपए की तैयार होगी ! एक भैंस का वज़न तीन कुंटल के क़रीब होता है"!
         बेहद गंभीरता से मुझे देखता हुआ चौधरी धीरे से बोला, " मैंने  "सोने की भैंस" देने की बात की है, " वज़न"
का कोई जिक्र नहीं है ! सोने की भैंस एक टन की भी हो सके, अर - एक "तोले" की भी !"

   तब से मैं आंखें फाड़े चौधरी को देख रहा हूं!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...