सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

God is great


 

गॉड इज़ ग्रेट "!

           मै भी कुबूल करता हूं कि ' गॉड इज़ ग्रेट, यानी अल्लाहु अकबर ! अर्थात्  " ईश्वर महान है "! मैं बाकी दुनियां की बात नहीं जानता,पर हमारे देश को तो गॉड इज़ ग्रेट ही चला रहा है। दुनियां और हमारे देश में सबसे बड़ा अंतर ये है कि बाकी देशों के लिए ईश्वर चिंतित होता है, परंतु हमारा देश ईश्वर के लिए चिंतित होने वाला पहला देश है! ईश्वर को  "घर" देना या ना देना मनुष्य तय करता है ! अगर मनुष्य ने तय कर लिया कि ईश्वर के साथ अन्याय हो रहा है तो वह ईश्वर को न्याय दिलाने के लिए अदालत भी जा सकता है! ( बेशक इस धार्मिक अनुष्ठान में कुछ मानव आहुतियां भी देनी पड़ें !)
      कभी ईश्वर चमत्कारी हुआ करता था,अब ये काम भी मनुष्य ने अपने हाथ में ले लिया है! ( एकाधिकार से अहंकार पैदा होता है!) मनुष्य चमत्कारी हो गया किन्तु अहंकारी नहीं। वो अपनी असीमित शक्तियों का क्रेडिट आज भी ईश्वर को दे रहा है, " परसों ट्रैफिक पुलिस से बच बचा कर  साक्षात ईश्वर मेरे घर आए थे! ( उनके पास फेस मास्क नहीं था!) उन्होंने मानव कल्याण के लिए मुझे नॉमिनेट कर दिया ! आज से,ब्लडप्रेशर,गठिया,
शुगर और जवानी दीवानी से सम्बन्धित तमाम दिव्य औषधियों का हकीम लुकमान मैं ही हूं! ये ईश्वर की महान अनुकंपा है मुझ पर ! बगैर अवरोध के " कृपा" आती रही तो मै शीघ्र ही ईश्वर के लिए एक भव्य मन्दिर बनाऊंगा"!
        गॉड इज़ ग्रेट ! कैसे कैसे काम करता है! उसकी मर्ज़ी के बगैर कुछ होता ही नही, और,,,,जो कुछ होता हुआ नजर आता है, उसकी मर्ज़ी मान लें तो आस्था लीक होने लगती है ! बाढ़, सूखा, सूनामी,अकाल, कोरोना आदि को एक्ट ऑफ गॉड मान लेते हैं,पर मॉबलिंचिंग, डकैती, लूट और मासूमों के साथ  बलात्कार को उसकी मर्ज़ी कैसे मान लें ! इन्ही अपराधों पर गहन अध्ययन और चिंतन " दिव्य" बाबाओं के आध्यात्मिक व्यापार को प्रेरणा और प्रोग्रेस देता है!
          ट्रेन के टॉयलेट से लेकर टाटा के ट्रकों तक ऐसे बाबाओं के विज्ञापन छाए हुए हैं, ' खुदा ने चाहा तो खून के आंसू नहीं रोने दूंगा" ( बाबा करामत अली बंगाली) कितना शातिर बाबा है! सारा इल्ज़ाम खुदा पर डाल रहा है ! खुदा ने चाहा तो,,,,,! नुक़सान होने पर हाथ खड़े कर लेगा ," क्या करूं, खुदा ने इस केस में  कोआपरेट  नहीं किया ! थोड़ा और 'लोबान ' डालो!" ये जितने मुस्लिम बंगाली बाबा जन शौचालय में अपना परिचयपत्र छोड़ते हैं, करीब करीब सारे  "वशीकरण" से लैस होते हैं ! सभी बाबा मनचाही लड़की को गर्ल फ्रैंड बनाने से लेकर गुप्त रोग के निवारण में डिप्लोमा लिए बैठे हैं!

     अब कॉलेज के लौंडे को पूरा यकीन है कि अगर चमत्कारी बाबा ने चाहा तो मोहल्ले की सलमा तो क्या "सनी लियोनी" को भी उसके आगे पीछे घूमने पर मजबूर हो जायेगी ! अब वो आस्था का लोबान सुलगा रहा है और शातिर बंगाली बाबा भरोसा दिला रहा है , " खुदा ने चाहा तो सनी लियोनी के साथ सुष्मिता सेन भी तुम्हारे ऊपर फिदा हो सकती हैं! क्या पता तुम्हारे ही चक्कर में सुष्मिता ने आज तक शादी न किया हो! लोबान डालते रहो, गॉड इज़ ग्रेट !"

     ऊपर बैठा गॉड हैरत में पड़ा सोच रहा होगा, - मुझे चुनौती देने वाली ये दिव्य रचना क्या मैंने ही बनाई है !!
 मेहमान : लेखक सुल्तान भारती

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...