सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के मतवाले( 57) मिर्जा गुलाम फखरुद्दीन


 आजादी के मतवाले (57 ) 


   26 :- मिर्जा गुलाम फखरुद्दीन आत्मज मिर्जा खुर्रम बख्श : मुगल शहजादा गिरफ्तार कर लिए गए। स्पेशल कमिश्नर ने फांसी का हुक्म दिया ।


27 :- मिर्जा गुलाम इमामुद्दीन आत्मज  मिर्जा अली बख्शी  उम्र कैद की सजा हुई । कैद के दौरान ही उनका देहांत हो गया । 


28:-  मिर्जा नन्हे आत्मज मिर्जा करीमुद्दीन दिल्ली के रहने वाले।  स्पेशल कमिश्नर   के  हुकुम पर फांसी दी गई। 


 29 :- मिर्जा नजमुद्दीन  आत्मज  मिर्जा बहादुर दिल्ली के रहने वाले। बहादुर शाह जफर के भतीजे। उम्रकैद अलीपुर ,कानपुर, कराची की जेल से छूटने के बाद बंद कर दिया गया । 


30 :-  मिर्जा  नूरुद्दीन आत्मज मिर्जा बहादुर :ब्रिटिश फौजों के हमले के दौरान शाही फौज के साथ मिलकर लड़े ।बंदी बना लिए गए स्पेशल कमिश्नर के आदेश से फांसी की सजा हुई । 


31:- मिर्जा कादिर बख्श आत्मज मिर्जा बख्श  मुगल शहजादा । शाही फौज के साथ मिलकर अंग्रेजी फौज से  जमकर मुकाबला किया गिरफ्तार हुए और स्पेशल कमिश्नर के आदेश से फांसी दे दी गई।


 32:-  मिर्जा कुतुबुद्दीन आत्मज मिर्जा कादिर बख्श मुगल शहजादा इंकलाबी मुहिम में अंग्रेजी फौजों से मुकाबला किया। स्पेशल कमिश्नर के आदेश पर फांसी की सजा हुई ।


 33 :-  मिर्जा रमजानी  मुगल शहजादा 1857  को फांसी की सजा हुई । 


34:-  मिर्जा रियाजुद्दीन:  मुगल शहजादा  18 नवंबर 1857 को  मिलिट्री कमिश्नर के आदेश पर फांसी की सजा हुई । 


35:- मिर्जा शुजा शिकोह: मुगल शहजादा । मिलिट्री कमिश्नर के आदेश से फांसी की सजा हुई ।

  

 शेष अगले अंक में


प्रस्तुति एस ए बेताब (संपादक बेताब समाचार एक्सप्रेस) हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब चैनल

टिप्पणियाँ