सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के मतवाले (49)कैदी अंडमान द्वीप आजीवन कारावास


 आजादी के मतवाले( 49)

कैदी अंडमान द्वीप आजीवन कारावास 


यहां  कि प्रत्येक कोटरी 5 फुट  चौड़ी है, छत बहुत ऊंची ऊपर एक छोटा सा रोशनदान सभी कोठरिया  बहुत छोटी और अंधेरी।  दिन और रात में एक बार दरवाजा खुलता था । उस समय एक जमादार और सिपाही आते थे। उनके साथ एक बावर्ची होता जिसके हाथ में दो रोटिया और दाल होती थी ।साथ ही  एक पानी वाला जिसके मटके में पानी होता था और एक भंगी जो गमला उठाने आता था ।  बावर्ची दो रोटियां दाल देता पानी वाला लोटे में पानी डालता और भंगी साफ गमला रख जाता।


 सूची 


कैदी अंडमान द्वीप आजीवन कारावास


  1 :- मियां अब्दुल गफ्फार अजीमाबाद( पटना) के निवासी थे। अंबाला षड्यंत्र केस के अभियुक्तों में से थे मौलाना  याहिया अली और मोहम्मद जाफर थानेसर के साथ 11 जनवरी 1866 को एक लंबा समय कालापानी मे गुजारकर  अजीमाबाद (पटना) वापस आए।

2 :- मौलवी अमीरुद्दीन मालदा के मुकदमा में उम्र कैद की सजा हुई । 3 मार्च को रिहाई मिली।

 3 :- मौलवी तबारक अली विद्रोह करने का झूठा इल्जाम लगाया गया। उम्र कैद हुई और जायदाद जब्त की गई। 2 मार्च 1883 को अनुमान की जेल से छूटे।

4:- मियां मसऊद गुल जिला बोगरा बंगाल के निवासी थे। 1807 में गिरफ्तार हुए। 18 अप्रैल 18 83 में रिहा हुए ।5 :-मुफ्ती इनायत अहमद काकोरी आप पर विद्रोह का मुकदमा चला कर  अंडमान  भेज दिया गया। एक अंग्रेज ऑफिसर के आग्रह पर प्रसिद्ध अरबी पुस्तक तकवीमुल बलदान  का अनुवाद किया। और यही अनुवाद उनके रिहा होने का कारण हुआ । आपने जेल के समय में अरबी की पुस्तक इलमुलसेगा लिखी जो अभी मदरसे के पाठ्यक्रम में सम्मिलित है । 

6:- मुनीर शिकोहाबादी यह अंग्रेजों से विद्रोह करने वालों में से थे मुकदमा चला। अदालत ने काले पानी की सजा दी और   अंडमान द्वीप  भेज दिए गए। 8 वर्ष व्यतीत करने के बाद एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के आग्रह पर रिहा हुए। आजाद होने पर रामपुर लौटे और 1879 मे मृत्यु हुई ।

और वही दफनाए गए।  

 7:- मिर्जा विलायत हुसैन: मिर्जा साहब गिरफ्तार हुए। विद्रोह का मुकदमा चला। कालापानी भेज दिए गए वतन शिकोहाबाद का मुंह दोबारा देखना नसीब नहीं हुआ पूरा जीवन उसमें व्यतीत कर दिया। और वहीं दफन है।

8:- नेयाज मुहम्मद खाँ  यह विद्रोहियों के नेता थे गिरफ्तार हुए। विद्रोह के मुकदमे में सजा हुई और अनुमान भेज दिए गए और वहीं दफन हुए  

9:- अमीर खान का चमड़े का बहुत बड़ा व्यापार था विद्रोहियों की एक हुंडी इनके यहां पाई गई। इस आरोप में उन को काला पानी भेज दिया गया और जायदाद की कुर्की हो गई । मौलाना मोहम्मद हुसैन उत्तेजित करने वालों बातों और विद्रोही की भावना उत्पन्न करने वाले भाषणों के आधार पर गिरफ्तार हुए और काला पानी भेज दिए गए ।और वहीं दफन हुए।

 शेष अगले अंक में प्रस्तुति एस ए बेताब  संपादक "बेताब समाचार एक्सप्रेस" हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब चैनल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...