सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोनी जितना फौलादी इंसान पूरे भारत में नहीं




 लोनी जितना फौलादी

 इंसान पूरे भारत में नहीं


 अक्सर आपने किसी इंसान की शक्ति के बारे में सुना होगा कि कितना सशक्त, कितना मजबूत और ताकतवर है बहुत बड़े ताकतवर और शक्तिशाली इंसान को कोराना ने औंधे मुंह गिरा दिया। कोरोना काल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही मानव के शरीर का एक चौथाई खून पानी बन जाता है। अच्छे-अच्छे तुर्रम खां को भीगी बिल्ली बनते देखा गया है।  यह मात्र संयोग या मुहावरा नहीं है, जो बात हम कह रहे हैं वह डंके की चोट पर कह रहे हैं।" बेताब समाचार एक्सप्रेस" कि इस बात की गांठ बांध लेना ,यह बात कल्पना या उपहास  में नहीं कहीं जा रही है। यह बात बिल्कुल सर्वे के आधार पर कही जा रही है। हमारे संवाददाता ने जाकर खुद देखा है, किसी की सुनी सुनाई रटी  रटाई बात नहीं कह रहे हैं। "पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें" के आधार पर यह बात कही जा रही है, कि लोनी का आदमी पूरे भारत में सबसे ज्यादा ताकतवर है। अभी पिछले दिनों और वर्तमान में भी दिल्ली में प्रदूषण का हंगामा खड़ा किया जा रहा था। आम आदमी की बात तो छोड़ दीजिए लोनी थाना बॉर्डर पुलिस के कर्मचारी भी यहां पर ढाई सौ ग्राम धूल रोजाना फांक लेते हैं। यहां के इंसान पर प्रदूषण का कोई असर नहीं होता है। यह बात प्रमाणित हो चुकी है । जितने प्रदूषण में अन्य जगह के लोगों की सांसें उखड़ जाती है उतने प्रदूषण में यहां कोई असर नहीं होता है। थाने के बराबर में 200 लोग रेहडी , ठेली लगाकर 8 से 10 घंटे तक प्रदूषण में खड़े रहते हैं । लेकिन उनकी सेहत पर इस बात का कोई मलाल नहीं है। अब बात करें सड़क के गड्ढों की ,सड़क पर रहने ,चलने और यहां पर इतने वर्षों तक दुकानदारी करने का जितना जिगर लोनी निवासियों के पास है शायद देश में किसी के पास हो। यहां पर बारिश के पानी में  सड़क पर कागज की नाव ही नहीं चलती। बल्कि असली नाव चलाने का भी अनुभव है । यहां के लोगों के मस्तिष्क की शक्ति की बात करें तो यहां पर इतने मजबूत मस्तिक वाले लोग रहते हैं। यहां की सड़कें, नाली ,टाइल्स कितनी भी बेकार हो ,इन लोगों का मस्तिक उसे स्वीकार कर लेता है। यहां के लोगों की सहनशक्ति की बात करें तो सूत्र बताते हैं कि पुलिस को यहां पर सबसे कम मेहनत करनी पड़ती है ।लोग पुलिस की बात आसानी से मान लेते हैं। अब बात करें यहां के पीने के पानी के टीडीएस की,तो लोग बताते हैं कि उनका मैदा इतना मजबूत है, इतना हाजमेदार है कि यहां पर टीडीएस  कोई मायने ही नहीं रखता है। यहां के लोगों की शारीरिक मेहनत की बात करें तो दिल्ली, नोएडा यहां से लाखों लोग प्रतिदिन जाते हैं और 10 12 घंटे की ड्यूटी करके साइकिल चलाकर पसीना बहाते हुए आते हैं । लोनी के लोगों की आर्थिक मजबूती की बात की जाए तो आपने सुना होगा पहले लोग दूध, घी बेचकर मालामाल हो जाया करते थे। यहां पर लोग पानी बेचकर मालामाल हो जाते हैं। सबमर्सिबल लगाकर मालामाल होते जा रहे हैं बहुत से शहरों के विभाग वाटर लेबल का ध्यान रखते हुए सबमर्सिबल पर पाबंदी लगा देते हैं लेकिन यहां पर इस बात का कोई डर और भय नहीं रहता है। क्योंकि लोनी के लोग सर्वाधिक मजबूत लोग हैं । यहां पर 25 घरों में 30 समर्सिबल आसानी से मिल जाते हैं ।अभी पिछले दिनों हैदराबाद के लोग एक बारिश से घबरा गए। यहां के लोग कभी बारिश से नहीं घबराते हैं ।यहां पर चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश हो जाए तो भी यहां के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है । यहां के लोगों की सहनशक्ति का टेस्ट लिया जाए तो पूरे भारत में इतना सहनशील  प्राणी आपको कहीं नहीं मिलेगा। यहां के नेताओं के पास लोग शिकायत लेकर ही नहीं जाते हैं।जब हमने उनसे इसका कारण जानना चाहा तो 10 में से 9 लोगों का कहना था कि शिकायत करके क्यों अपना समय बर्बाद किया जाए । जब कुछ होना ही नहीं है तो फिर शिकायत क्यों की जाए । अन्य स्थानों के मुकाबले यहां की जनता धरना ,प्रदर्शन , जुलूस में भी विश्वास नहीं रखती है । यहां का इंसान इतना मजबूत है वह मेहनत में यकीन करता है। और दिन रात मेहनत में लगा रहता है । इसलिए यहां के नेता भी अपने साथ 10- 15 गनर लेकर चलते हैं। क्योंकि मजबूत जनता का नेता भी मजबूत होना चाहिए । यही लोनी से लगा हुआ दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री में मिलती है। पानी फ्री में मिलता है शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतरीन लाभ मिलता है लेकिन यहां के लोगों की सहनशीलता देखिऐ, यहां के लोग जो 8/  ₹10 यूनिट बिजली का भुगतान करके भी बहुत हंसी - खुशी रहते हैं । उनके माथे पर कोई शिकन नहीं होती । कोई शिकायत नहीं होती। इसके अलावा बिजली वाले वैसे घूमते फिरते आ जाए तो उनको चाय पानी भी पिला देते हैं। यहां के लोग है ना मजबूत ,यहां के लोग कितने मजबूत हैं?  कितने मजबूत हैं ? इसका अंदाजा लगाना  मुश्किल ही नहीं नामुमकिन  है।  इतना मजबूत इंसान मैंने तो पूरे भारत में कहीं नहीं देखा। यही कारण है यहां कोरोना के मरीज नहीं है। आप लोगों को मेरी यह बात अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें ,और इस पर कमेंट जरूर करें

 धन्यवाद

 प्रस्तुति एस ए बेताब (संपादक बेताब समाचार एक्सप्रेस ) हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब चैनल 

betabsamacharexpress.page

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

india consists a number of ethnic groups sustaining diversity as its Core element .

 india consists a number of ethnic groups  sustaining  diversity as its Core element . Its quality may be summarized by  a simple illustration,  just a garden consist multiple colored flowers . Generally if a person is presented  a rose flower daily , with the passing of time he must express  his eager desire to have fragrant of another kind of flowers . So the diversity is the natural gift of God that’s reason in fact diversity is the beauty of india in the whole universe & the best example of good mankind which maintain several kinds of human taste . Indeed it calls for / invokes each Indian  to feel proud to be inhabitants of such diversified country .  Naturally diversity plays an  important role in the field of politics as well for the purpose of Governance which requires elected or chosen political Members in the Democratic system which is in force in our country as well who could lead its contribution by playing political role...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

जर्जर स्कूल, खतरे में भविष्यटूटी छतों और दीवारों के बीच कैसे पलेगी शिक्षा की नींव?

भारत में लाखों सरकारी विद्यालय जर्जर हालत में हैं। टूटी छतें, दरारों वाली दीवारें, पानी व शौचालय का अभाव—ये बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों पर खतरा हैं। पिछले नौ वर्षों में 89 हज़ार सरकारी स्कूल बंद हुए, जिससे शिक्षा में अमीर-गरीब की खाई और गहरी हुई। शिक्षा का अधिकार कानून सुरक्षित भवन की गारंटी देता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत अलग है। सरकार, समाज और नागरिकों को मिलकर विद्यालय भवनों की मरम्मत और सुविधाओं में निवेश करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ मलबों पर नहीं, मजबूत नींव पर अपने सपने खड़ी कर सकें। -डॉ. सत्यवान सौरभ शिक्षा किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है और विद्यालय उसके मंदिर। यह वह स्थान है जहाँ बच्चों के सपनों को आकार मिलता है, विचारों को पंख मिलते हैं और भविष्य की नींव रखी जाती है। परंतु दुख की बात है कि भारत में, विशेषकर ग्रामीण इलाकों और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में, इन मंदिरों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। अनेक विद्यालयों में छतें टूटी हुई हैं, दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं, बरसात में पानी टपकता है, खिड़कियाँ टूटी हुई हैं, बेंच जर्जर हो चुकी हैं और पीने के पानी तथा शौचालय...