सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"नाच मीडिया नाच"


 

" नाच मीडिया नाच"

                      मै सिर्फ इतना कह सकता हूं कि शर्म इनको मगर नहीं आती ! खाल इतनी मोटी और चिकनी कर  ली है कि शर्म, हया, संकोच या गैरत आते ही फिसल जाती है। यकीन नहीं होता कि कभी इसी मीडिया को प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता था ! मै ये सोच कर सिहर उठता हूं कि अगर ऐसी मीडिया को "स्तंभ" समझ कर प्रजातंत्र की हिफाज़त में लगा दिया जाए तो प्रजातंत्र का क्या हाल होगा ! इन्होंने मीडिया को ख़बर से इतना दूर कर दिया है कि इन्हें तो  "तन्त्र" के आगे "प्रजा" नजर ही नहीं आती  !
                                 ।अब जब प्रजातंत्र और स्तम्भ की बात आ ही गई तो मीडिया पर थोड़ा और मट्ठा मथ लेते हैं। आप टी वी तो देखते हैं न ! मै भी जलभुन कर देख लेता हूं। ( हालांकि बाद में सोचता हूं कि क्यों देखा!) विडम्बना देखिए, जो चैनल जितना बड़ा झूठ बोलता है वो उतनी ज़ोर से दावा करता है , " हम सिर्फ़ सच दिखाते हैं"! ( ऐसा  "सच" दिखाने वाले सारे चैनल दो दिन से कोमा में पड़े हैं, जब से एम्स के डॉक्टर गुप्ता ने खुलासा कर दिया कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकशी की थी!) अब जनता जानना चाहती है कि जून से अब तक बोला गया टनों झूठ का मकसद क्या था! ( पूछता है "भारती" )
        ऐसे चैनल्स अपने झूठ की मार्केटिंग करते हुए खुद को    "निर्भीक ' और  "निष्पक्ष" ज़रूर बताते हैं ! इधर कोरोना के आने के बाद ये सारे के सारे कुछ ज़्यादा ही निष्पक्ष और निर्भीक हो गए हैं! निर्भीक होने का ये आलम है कि झूठ बोलने में ईश्वर का भी लिहाज़ नहीं करते, और,,,, "निष्पक्ष" इतने कि  सत्ता पक्ष के अलावा और किसी का पक्ष नहीं लेते! पूरी निष्पक्षता का पालन करते हुए  "जन" को अनाथ छोड़ दिया है, और  " तंत्र" की परिक्रमा करते हुए गा रहे हैं, ' तुम्हीं हो माता पिता तुम्हीं हो,,,"! 
                                      कल के हाहकारी दिन की बात बताऊं! हाथरस रेप केस पर जानकारी के लिए मैंने टीवी खोला ! पहले चैनल पर बैठा मायूस एंकर बिहार चुनाव में "लोजपा" के भविष्य को लेकर खासा चिंतित था ! अगले चैनल पर भयभीत चीन और भिखमंगे पाकिस्तान की दुर्दशा पर ख़बर थी ! बड़ी उम्मीद से अगला कदम उठाया। इस चैनल पर एक  "महान" एंकर ऐसे चीख रहा था - गोया उसे अभी अभी ततैया ने काटा हो ! वो एम्स के डॉक्टर पर बहुत नाराज़ था! मुझे लगा कि सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम में इसे ना बुलाकर गलती से किसी  "डॉक्टर गुप्ता" को बुला लिया गया था ।
              इंफेक्शन का दौर जारी है। मीडिया संक्रमित होकर थोड़ा सा और निष्पक्ष हो गया है। अगले निर्भीक चैनल पर रेप के आरोपियों के पक्ष में सवर्ण सभा की ख़बर है। एंकर भारी धर्मसंकट में हैै , उसे मृतक परिवार की भूमिका भी संदेहास्पद लग रही है ! ( क्या पता इस "किलिंग" के पीछे किसी किस्म का "ऑनर" ना हो ! वैसे कई ऑनर वाली महिला नेताओं के कपडे फाड़ कर रेप के आरोपियों को सबक सिखाया जा चुका है!) दंगे तो बरामद हो गए ! दंगाई लोगों की खोज जारी है ! नया ज्ञान खोज लिया गया है; जहां भी रेप होगा, उसके पीछे बलात्कारी नहीं दंगाई तलाशे जाएं !
      आख़िरी चैनल देखने के लिए कलेजा मजबूत करता हूं। इसके एंकर ने कोलंबस से बड़ी खोज की है ! एंकर बता रहा है , " दो रेपिस्ट तो उस दिन उस वक्त वहां थे ही नहीं "! रहस्य खुलता जा रहा है। निष्पक्ष और निर्भीक खोज का दायरा मासूम बलात्कारियों से हट कर दंगाइयों की ओर जा रहा है। अब मुझे पूरा भरोसा है कि दंगाई बच नहीं पाएंगे । चलो असली गुनहगार की जल्दी पहचान हो गई, वरना चार मासूम सजा काटते। अब देर सबेर दंगाई खुद ही कबूल कर लेंगे कि रेप,कत्ल और दंगे के इस साजिश में  "मृतका" लड़की भी शामिल थी या नहीं !
       एक शेर याद आ रहा है,

अब भला और कहां  ढूंढोगे मेरा  क़ातिल !
तुम मेरे क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो !!

 मेहमान लेखक - सुल्तान भारती

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

*EVM नये-छोटे-दलों का तथा BSP का उदय केंद्र मे नहीं होने दे रहा है*

(1)-पंडित पुजारी कि पार्टी काँग्रेस-BJP के नाटकीय नूरा-कुश्ती के खेल से 99% लोग अंजान है एक तरफ राहुल गाँधी भारत-जोड़ो-यात्रा का ढोंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खडगे और शशी थरूर मे टक्कर दिखाकर खडगे (दलित) को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाकर RSS-BJP कि जननी काँग्रेस BSP/भीमवादी दलित शेरनी बहन मायावती जी को शिकस्त देने के लिए दाँव-पेंच खेली है तथा इन बुद्ध के शूद्रो पर जो आज के MUSLIM SC ST OBC वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोग है इन्हे राजनीति के क्षेत्र में नपुंसक व अपाहिज बनाने के लिए जबरजस्त बेहतरीन चाल भी चली है इसलिए अम्बेडकर-वादी छुट भैये अवसर-वादी निकम्मा न बनकर 'भीमवादी-बनो' बहुजन हसरत पार्टी BHP कि बात पर तर्क करो गलत लगे तो देशहित-जनहित मे माफ करो* *(2)-जब-जब BSP को तोड़ा गया तब-तब Muslim Sc St Obc बुद्ध के शूद्र वंचित हजारों कलाकार जाति पेशेवर जाति वाले कामगार-श्रमिक-मजदूर-बहुजन लोगो ने उसके अगले ही चुनाव में BSP को 3-गुना ज्यादा ताकतवर बनाकर खड़ा किया है जैसे-1993/1995/1997 व 2002-03 में BSP को अ-संवैधानिक तरीके से तोड़कर समाजवादी पार्टी व BJP...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...