सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और मीट की दुकानें, आखिर क्या चाहते हैं विधायक ?


 गाज़ियाबाद -लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर यूं तो किसी ना किसी विवाद में घिरे ही रहते हैं, और विवाद भी ऐसा कि जिसमें सांप्रदायिकता हो, सांप्रदायिक बयान और लोनी विधायक का आपस में गहरा रिश्ता है ,लेकिन इस बार नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी इलाके में खुल रही मीट की दुकानों को खुद मौके पर जाकर बंद करवाया। आरोप है कि मीट कारोबारी को धमकाया ही नहीं बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई और यहां के मीट कारोबारियों का कहना है कि उनका धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लोनी क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बाजार में निकल गए और वहां पर खुली मीट की दुकानों को  जबरदस्ती बंद कराया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि इन दिनों में नवरात्र चल रहे हैं, इसलिए मीट की दुकान बंद रहनी चाहिए । उन्होंने कहा कि लोनी के अंदर एयर क्रॉप ऑर्डिनेंस लगता है। जिसके अंतर्गत कोई भी मांस की दुकान या होटल नहीं चल सकता । यानी इलाके में हड्डी नहीं फैलाई जा सकती। क्योंकि यहां पर प्लेन की उड़ान लगातार रहती है और इलाके में मीट या हड्डी फैले होने के कारण तमाम पक्षी इलाके में मंडराते हैं जिसके कारण हवाई उड़ान को बेहद खतरा रहता है। विधायक चाहते तो फूड इंस्पेक्टर को चिट्ठी लिख सकते थे के नवरात्र में मीट की दुकानें बंद की जाए खुले में कोई मीट ना बेचा जाए लेकिन विधायक महोदय ने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा ना ही किसी इंस्पेक्टर को इस तरह के आदेश दिए बल्कि खुद साथियों के साथ मीट की दुकाने  बंद कराने जा पहुंचे ।विधायक महोदय का कहना है कि   अधिकारियों की मिलीभगत से जो दुकानदार मीट की दुकान खोल रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं करी जाएगी। सभी जगह मीटिंग करने के बाद मीट की दुकान बंद कर दी गई है लेकिन लोनी में लगातार खुली हुई है । इन्हें बंद कराए जाने के लिए यहां के संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है और वह क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं । उन्हें जनता ने चुन कर भेजा है इसलिए जनता की परेशानी को सुनना उनका फर्ज बनता है । जब अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं गया तो उन्हें मजबूरी में खुद ही बाजार में जाना पड़ा और मीट की दुकान बंद कराई है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इस तरह की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। हालांकि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किसी भी दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने से इनकार किया है। जबकि दूसरी तरफ मीट कारोबारी का कहना है कि विधायक के द्वारा जबरन उनकी दुकान को बंद कराया गया और उन्हें धमकाया ही नहीं गया। बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई है और अब विधायक की मनमानी के चलते वह बेरोजगार हो चुके है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा हुआ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: संगम फाउंडेशन व हिंदी उर्दू मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार नातिया मुशायरा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के  सिलसिले में  हाजी ज़हीर अनवर की सरपरस्ती में ग्रेस पब्लिक स्कूल ख़ुदा गंज में आयोजित किया गया जिसकी *सदारत मौलाना मुफ्ती हसन मियां क़दीरी* ने की, निज़ामत का कार्य ज़ियाउद्दीन ज़िया एडवोकेट ने किया जनाबे सदर हसन मियां कदीरी ने अपने कलाम मे कहा जलवाए हुस्ने इलाही प्यारे आका की है जात,रुख से रोशन दिन हैं उन के जुल्फ़ का सदका है रात मुशायरा कनवीनर मुजीब साहिल ने यूं फरमाया दिल के बोसीदा ज़ख्म सीने को इश्क  वाले  चले  मदीने   को हाशिम नाज़ ने अपनी नात पढ़ते हुए कहा बिना ज़िक्रे नबी मेरी कोई पहचान थोड़ी है,कि नाते मुस्तफा लिखना कोई आसान थोड़ी है नाजिम नजमी ने अपने कलाम में यूं कहा सुकूने दिल नहीं मिलता उसे सारे जमाने में बुलालो अबतो आका मुझ को अपने आस्ताने में हर सिमत यहां बारिशे अनवारे नबी है उस्ताद शायर शाद पीलीभीती ने अपने मखसूस अंदाज में कहा  बन के अबरे करम चार सू छा गए जब जहां में हबीबे खुद...

बहेड़ी से 50 जायरीनों का ऐतिहासिक उमराह सफर, शहर में जश्न का माहौल

बहेड़ी, बरेली: गुरुवार को बहेड़ी से 50 जायरीनों का एक बड़ा और ऐतिहासिक काफिला उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ।  इस काफिले में हमारे व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य मोहम्मद नईम (सर) हाजी अजीम चिश्ती सहित शहर के कई अन्य लोग और उनके परिवारों के लोग शामिल थे, जिससे पूरे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस पाक सफर पर जाने वालों में व्यापार मंडल के साथी मोहम्मद नईम साहब, हाजी अजीम चिश्ती, हाजी इकरार अहमद और तौफीक नूरी प्रमुख थे। इस बड़े समूह को विदाई देने के लिए राजनेताओं, समाजसेवियों, और सभी समुदायों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीनों को फूल-मालाओं से लादकर विदा किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलीम रहबर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया, उपाध्यक्ष बबलू अमीर, उमर रशीद, युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, तैयब कासमी, हाजी इरशाद, और ज़लीस शाहजी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य जायरीनों से मिले और उनके लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर लईक शेरी, वासिफ संगम, नाजिम अनीस, और आसिफ विलियम जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शहर भर के लोगों ने दिल से दुआएँ की कि अल्लाह ...

बहेड़ी विधायक अताउररहमान ने जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी

#बहेड़ी_दिनांक 5.09.25 को नगर बहेड़ी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस  निकला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर प्रदेश महासचिव/विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और जुलुस का इस्तकबाल किया। जुलुस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराकर सभी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और शांति, सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ की l इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खान, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी,विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी इरशाद अली नेताजी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, नगर उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, राम अवतार श्रीवास्तव, नवीन गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी, नगर महासचिव फैजुल इस्लाम,असलम खान, शकील रजा फास्ट, तसलीम अंसारी ठेकेदार, लइक उस्मानी, नावेद खान, रिजवान शानू, फैसल सिद्दीकी, शाहिद प्रिन्स, नासिर लतीफ, अतियब नफीस, फरहान चांदनी, आमिर जाफरी, रईस अहमद अ...