सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के मतवाले ( 51) सांडर्स की हत्या की रिपोर्ट


 आजादी के मतवाले (51)

 सांडर्स की हत्या की रिपोर्ट 

निम्नलिखित पंक्तियों में सांडर्स की हत्या की रिपोर्ट प्रस्तुत है जिसकी हत्या के षड्यंत्र में हिंदू विद्यार्थी के साथ मुस्लिम विद्यार्थी भी एक समान सम्मिलित रहे।हत्या  की संक्षिप्त रिपोर्ट इस प्रकार है-

 पत्र नंबर 1696 लाहौर तिथि 14 जनवरी 1929 

द्वारा - सेक्रेटरी (ग्रह )पंजाब 

बनाम सेक्रेटरी (गृह) भारत सरकार 

विषय सांडर्स की मृत्यु की रिपोर्ट नंबर 12/ 17

17 दिसंबर संध्या 4:20 पर मिस्टर सांडर्स मोटरसाइकिल पर जिला पुलिस ऑफिस से रवाना हुआ। ऑफिस के सामने वाले फाटक के पास पहुंचा ही था  कि उसे उसके रेडर हेड क्लर्क हवलदार चंदन सिंह तेजू ने चाबियां देने के लिए  दरवाजे पर रोका मिस्टर सांडर्स ने उससे चाबियां ले ली और सवार होकर गेट से बाहर सड़क पर आ गया। उसके सड़क पर आते ही दो व्यक्तियों ने उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे उस पर गोलियां चलाई । मिस्टर सांडर्स चोट खाकर मोटरसाइकिल  समेत गिर पड़ा ।इतने में हत्यारे भाग निकले। हवलदार ने पीछा किया वह डीएवी कॉलेज के फाटक  जो  पुलिस ऑफिस के सामने है के अंदर चले गए ।वहां उपस्थित एक व्यक्तिने  चुन्नन  सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया ।

इस हत्या में शामिल व्यक्ति डीएवी कालेज के मैदान से बच निकलने में सफल हो गए। पहले पिस्तौल फायर पर पुलिस ऑफिस वाले सचेत ना हुए क्योंकि फायर की आवाज को उन्होंने मोटरसाइकिल का बैक फायर समझा। लेकिन जैसे ही अलार्म बजा शीघ्र ही खोजने वाली टीम अलर्ट हो गई लेकिन वह हत्यारों को पकड़ने में असफल रही । 

मिस्टर सांडर्स भी  उन पुलिस अफसरों में था  जिसने 30 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन लाहौर से भीख को दूर रखने में सहायता की थी ।जबकि पुलिस ने लाला लाजपत राय पर हमला करने का आरोप लगाया था और लाला लाजपत राय की मृत्यु के समय होने वाली सभा के संदर्भ में बहुत उत्तेजित भाषण दिए थे। 16 दिसंबर को नौजवान भारत सभा के जलसे में बड़ी संख्या में छात्रों की बदला लेने की भावना को उत्तेजित किया गया । 

इस षड्यंत्र  के संदेह में 16 व्यक्ति पकड़े ग। अहमद दीन,एम ए मजीद ,संतराम ,मीर मोहम्मद ,लभ्भूराम, संतराम पोंडा, हरिकिशन सिंह सेठी, केशव बंधु, आलोक राम और यूपी के राज केशव सिंह ।

प्रस्तुति : एस ऐ बेताब -संपादक

 (बेताब समाचार एक्सप्रेस) हिंदी मासिक पत्रिका  एवं यूट्यूब चैनल

टिप्पणियाँ